facebookmetapixel
Advertisement
टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के लिए 1,550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 3,600 रोजगार की संभावनाचुनावी साल में योगी सरकार का एक्सप्रेसवे-उद्योग पर बड़ा दांव, पेश किया ₹59,019 करोड़ का अनुपूरक बजटStock Market: शेयर बाजार की 4 दिन की रैली खत्म! Sensex-Nifty क्यों गिरे?भारत बनेगा दुनिया का बड़ा Fuel Export Hub? तेल से होगी तगड़ी कमाई!Bharti Airtel Q1 Results: नए ग्राहकों और महंगे रिचार्ज प्लान से एयरटेल का मुनाफा 37% उछला, 1.49 करोड़ नए यूजर्स जुड़ेNykaa Q1 Results: मुनाफा 3.3 गुना बढ़कर ₹79.76 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी 29% की जोरदार बढ़तExplainer: ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड अब पर्याप्त नहीं? एक्सपर्ट्स ने 30-40-50 उम्र वालों के लिए बताई सही रणनीतिNFO Alert: जियो ब्लैकरॉक का पहला ETF लॉन्च, ₹500 से टॉप-50 कंपनियों में निवेश का मौकाIncome Tax Return गलत भर दिया? Revised Return से मिनटों में ऐसे सुधारें अपनी ITREPFO मेंबर्स दें ध्यान! PF फंड-पेंशन का फायदा चाहते हैं तो तुरंत अपडेट करें अपनी जॉइनिंग और एग्जिट डेट

मिल्कफेड: बेचेगा जमीन दुहेगा डेवलपरों को

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:31 PM IST

मिल्क फेड के नाम से मशहूर पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोडयूसर्स फेडरेशन लिमिटेड सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल अपनाकर कमाई में बढ़ोतरी की योजना बना रही है।
मिल्कफेड ने भटिंडा और अमृतसर में मौजूद अपनी खाली जमीन को निजी डेवलपरों को लीज पर देने का फैसला किया है। मिल्कफेड अपनी जमीन को पीपीपी मॉडल के तहत निजी डेवलपरों को 35-50 साल तक व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए देगी। इससे संघ को लगभग 200 करोड़ रुपये का कर्ज अदा करने में मदद मिलेगी।
हालांकि उद्योग विशेषज्ञों की माने तो मौजूदा आर्थिक संकट के कारण संघ की इस परियोजना पर पानी फिर सकता है। संघ ने आईएल ऐंड एफएस (इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) को अपना सलाहकार नियुक्त किया है। मिल्कफेड के पास भटिंडा में लगभग 11 एकड़ और अमृतसर में 4.15 एकड़ भूमि है।
आईएल ऐंड एफएस की व्यवहार्यता अध्ययन के अनुसार भटिंडा में संघ की जमीन पर आवासीय, व्यावसायिक कॉम्प्लैक्स जैसी परियोजनाएं शुरू की जा सकती हैं। भटिंडा की इस परियोजना के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये का निवेश आने की संभावना है। जबकि अमृतसर में संघ की भूमि पर व्यावसायिक कॉम्प्लैक्स बनाया जा सकता है और इसके लिए 100 करोड़ रुपये का निवेश आ सकता है।

Advertisement
First Published - April 7, 2009 | 8:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement