facebookmetapixel
Advertisement
झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन

महाराष्ट्र का बजट सत्र आज से शुरू

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:41 AM IST

महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट सत्र 1 मार्च से शुरू हो रहा है जिसके हंगामेदार रहने की संभावना है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच होने वाले बजट सत्र में विपक्षी दल भाजपा अनेक मुद्दों पर राज्य सरकार को घेर सकती है। दस दिन के इस बजट सत्र में मात्र आठ कार्यदिवस ही होंगे। राज्य का बजट 8 मार्च को पेश किया जाएगा।
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्‍य का बजट सत्र इस बार मात्र 10 दिन ही चलेगा। सत्र में राजस्व, उच्च शिक्षा और आवास संबंधित विधेयक पेश किए जा सकते हैं। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध में कड़े दंड के प्रावधान वाला ‘‘शक्ति अधिनियम’’ दोनों सदनों की संयुक्त चयन समिति के पास है। राज्य का बजट सत्र आमतौर पर छह सप्ताह तक चलता है, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर यह अवधि कम की गई है। भाजपा ने हाल ही में आरोप लगाया था कि उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास अघाड़ी सरकार संक्रमण के कारण पैदा हुई स्थिति की आड़ में सत्र की अवधि को कम करके अपनी नाकामी पर चर्चा से बचना चाह रही है, लेकिन राज्य के संसदीय कार्यमंत्री अनिल परब ने गुरुवार को दावा किया था कि विपक्षी दल एक दिन का सत्र बुलाना चाहते हैं।
राज्य के संसदीय कार्य मंत्री अनिल परब ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र 1 और 10 मार्च को होगा , 8 मार्च को बजट पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले दिन अनुपूरक मांगों की तालिका बनाएगी। सदन दो मार्च को राज्यपाल के भाषण पर चर्चा करेगा, जबकि अगले दो दिन पूरक मांगों पर चर्चा के लिए आरक्षित हैं। जबकि 5 मार्च को सदन विपक्षी दलों के प्रस्तावों पर चर्चा करेगा और कुछ विधेयक भी पेश किए जाएंगे। सप्ताहांत होने के कारण 6 और 7 मार्च को कोई बैठक नहीं होगी। राज्‍य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार सवालों से डरती है इसलिए कोरोना का डर दिखाकर बजट सत्र के दिनों को कम किया गया है। राजनैतिक कार्यो के लिए आप दिन रात बाहर रहते हैं, लेकिन सत्र का नाम आने पर कोरोना का डर दिखाया जा रहा है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में ही रही बढ़ोतरी से प्रशासन परेशान है।

Advertisement
First Published - March 1, 2021 | 1:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement