facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

महाराष्ट्र : ऑफलाइन होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:48 AM IST

इस साल होने वाली महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं और 12वीं की अंतिम परीक्षा ऑफलाइन होगी। यह परीक्षा ऑनलाइन या ऑफलाइन होने को लेकर बच्चों के माता-पिता बहुत दिन से परेशान थे। कोरोना संक्रमण बढ़ने से बच्चों के माता-पिता का आग्रह था कि यह परीक्षा ऑनलाइन होनी चाहिए, लेकिन ऑनलाइन परीक्षा में गांव में रहने वाले बच्चों को नेटवर्क की समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है, इस बात तो ध्‍यान में रखते हुए परीक्षा ऑफलाइन कराने का फैसला किया गया है।
10वीं की परीक्षा 29 अप्रैल से और 12वीं की परीक्षा 23 अप्रैल से होगी। इसके बाद व्यावहारिक परीक्षा होगी।

महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने पत्रकार सम्मेलन में कहा कि परीक्षा वहीं होगी, जहां बच्चे पढ़ रहे हैं। पहले केंद्र पर यह परीक्षा होती थी। 10वीं की परीक्षा के लिए  30 मिनट ज्यादा मिलेंगे। यानी 3.30 घंटे क समय मिलेगा। परीक्षा 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। व्यावहारिक परीक्षा के असाइनमेंट लिखित परीक्षा के बाद स्‍कूल में प्रस्तुत करने हैं। 

12वीं में विज्ञान की  व्यावहारिक परीक्षा इस समय कम संख्या मे होगी। कला, वाणिज्य के छात्रों को लिखित परीक्षा के बाद 15 दिन के अंदर असाइनमेन्ट प्रस्तुत करने होंगे। गायकवाड ने आगे भी कहा कि अगर कोई छात्र कोरोना से बीमार है, तो उसके  लिए जून में परीक्षा होगी।

Advertisement
First Published - March 21, 2021 | 3:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement