facebookmetapixel
Advertisement
MCap: शेयर बाजार में उछाल से चार कंपनियों का मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ बढ़ा, SBI रहा टॉप गैनरदिल्ली में 14 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टआम यूजर्स के लिए UPI लेनदेन पूरी तरह रहेगा फ्री, MDR चार्जेस की खबरों को सरकार ने किया खारिजPM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से की बात, भारत-अमेरिका व्यापार व अन्य मुद्दों पर हुई चर्चाफ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफा

मध्य प्रदेश ने दिए कोविशील्ड टीके के ऑर्डर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:26 AM IST

मध्य प्रदेश सरकार ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू करने के क्रम में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को कोविशील्ड टीके की 45 लाख खुराकों का पहला ऑर्डर दे दिया है। प्रदेश के स्वास्थ्य आयुक्त आकाश त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि करते हुए बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘हां हमने सीरम इंस्टीट्यूट को टीके की 45 लाख खुराक का ऑर्डर दिया है। हम चाहते हैं कि प्रदेश में टीकाकरण की गति यथासंभव तेज की जाए।’ अनुमान है कि इस ऑर्डर पर सरकार करीब 180 करोड़ रुपये खर्च करेगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक भारत बायोटेक की स्वदेशी कोवैक्सीन टीके की हर खुराक की कीमत 600 रुपये है जबकि कोविशील्ड की कीमत प्रति खुराक 400 रुपये है। यही कारण है कि सरकार ने आरंभिक ऑर्डर कोविशील्ड का दिया गया है।
प्रदेश में 18 से 45 वर्ष की उम्र के करीब 3.40 करोड़ लोगों के टीकाकरण पर सरकार को 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की राशि व्यय करनी होगी। प्रदेश सरकार आगामी एक मई से शुरू हो रहे सप्ताह में इंदौर और भोपाल में करीब एक लाख लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य बना चुकी है। ये दोनों जिले कोविड संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित है।
राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग कहते हैं कि मध्य प्रदेश शुरुआत से ही टीकाकरण के मामले में देश के अन्य राज्यों से अच्छी स्थिति में रहा है। प्रदेश में अब तक करीब 80 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। ये सभी फ्रंटलाइन वर्कर, स्वास्थ्य कर्मी और 45 वर्ष से अधिक आयु के लोग हैं। उन्होंने अनुमान जताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण शुरू होते ही यह आंकड़ा और तेजी से सुधरेगा।

Advertisement
First Published - April 27, 2021 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement