facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

डीडीए फ्लैट्स का लकी ड्रॉ शुरू

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:09 AM IST

नई दिल्ली में डीडीए फ्लैट्स योजना के लिए लकी ड्रॉ शुरू हो गया है। करीब 5100 फ्लैटों के लिए यह ड्रॉ निकाला जा रहा है।
उम्मीद है कि 20  दिसंबर तक सभी आवेदकों को सूचीबध्द कर लिया जाएगा। यह जानकारी डीडीए के अधिकारियों ने दी।
डीडीए के मुताबिक कुल 5 लाख 12 हजार आवेदकों ने इस स्कीम के तहत आवेदन किए हैं। इनमें आरक्षित वर्ग भी शामिल है। इस प्रकार से डीडीए के पास तीन महीने के लिए 76 अरब 80 करोड़ रुपये जमा हो गए।
तीन माह के दौरान इतनी राशि के ब्याज से ही डीडीए को करोड़ों रुपये की कमाई हो जाएगी। डीडीए सिर्फ फार्म की बिक्री कर पहले ही 8 करोड़ 64 लाख रुपये की आमदनी कर चुका है। हाउसिंग स्कीम के तहत डीडीए ने कुल 8 लाख 64 हजार फार्म की बिक्री की थी।
डीडीए अधिकारियों के मुताबिक सभी आवेदकों के नाम सूचीबध्द होने के बाद डीडीए की वेबसाइट पर डाल दिए जाएंगे जिसे www.dda.org पर देखा जा सकेगा। डीडीए की इस स्कीम में कुल 5010 मकान है। ऐसे में लगभग 100 आवेदकों में किसी एक को फ्लैट दिया जाएगा।
हालांकि डीडीए की तरफ से इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि किस आरक्षित वर्ग की तरफ से कितने आवेदन दिए गए। अधिकारियों का यह भी कहना है कि डीडीए के ये सभी फ्लैट तैयार हैं और परिणाम की घोषणा के साथ ही विजेताओं को ये आवंटित कर दिए जाएंगे। इनमें किसी प्रकार की कोई देरी नहीं होगी।
दो साल पहले डीडीए ने 3000 फ्लैटों के लिए आवेदन मंगाए थे तब 1.90 लाख लोगों ने आवेदन किया था। लोगों का कहना है कि दिल्ली शहर में प्रॉपर्टी बाजार में आयी जबरदस्त तेजी के कारण हर कोई डीडीए के वाजिब दाम के बीच अपनी किस्मत को आजमाना चाहता है।

Advertisement
First Published - December 16, 2008 | 12:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement