facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राखHDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान

आईसीआईसीआई के एटीएम से लूट

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 4:35 PM IST

बिहार के बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के कपासिया चौक के समीप स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एक एटीएम काउंटर के गार्ड को शुक्रवार की सुबह बंधक बनाकर अज्ञात अपराधियों ने वहां से 11.70 लाख रुपये लूट लिए।


नगर थाने के पुलिस निरीक्षक नवल किशोर प्रसाद ने बताया कि आज तडके 3.30 बजे कपासिया चौक के समीप स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम काउंटर में डयूटी पर तैनात रात्रि प्रहरी कमल किशोर प्रसाद के अपराधियों ने हाथ-पैर बांध दिए तथा शटर गिराकर एटीएम तोड डाला और उसमें रखे 11.70 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने सुबह सात बजे एटीएम काउंटर बंद देखकर गार्ड की तलाश शुरू की। एटीएम काउंटर के समीप लोगों के शोरगुल को सुनकर भीतर से जब गार्ड ने आवाज लगाई तो लोगों ने शटर खोलकर गार्ड को बाहर निकाला जिसके बाद गार्ड ने बैंक के शाखा प्रबंधक संजय ठाकुर को इस बारे में सूचना दी।

Advertisement
First Published - January 2, 2009 | 8:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement