facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

नागपुर में फिर लॉकडाउन

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:11 AM IST

महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस संक्रमण के कारण हालात दिन-ब-दिन भयावह होते जा रहे हैं। कोरोना पर लगाम लगाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर में 15 मार्च से एक सप्ताह के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। राज्य सरकार एक-दो दिन में कुछ और शहरों में लॉकडाउन की घोषणा कर सकती है। राज्य में टीकाकरण की रफ्तार तेज कर दी गई है। इस बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार सुबह कोरोना का टीका लगवा कर लोगों से मास्क पहनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हालत में सुधार नहीं हुआ तो जरूरत पडऩे कुछ और जगहों पर कड़ा लॉकडाउन लगाना पड़ेगा।
प्रदेश के मंत्री नितिन राउत ने कहा कि नागपुर में 15 से 21 मार्च के बीच सख्त लॉकडाउन लागू रहेगा। जिले में पिछले महीने से रोजाना कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हो रही है। राउत ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान निजी कार्यालय बंद रहेंगे जबकि सरकारी दफ्तरों में 25 फीसदी कर्मियों के साथ कामकाज होगा। जरूरी सामान की आपूर्ति करने वाली दुकानें खुली रहेंगी। शराब की बिक्री केवल ऑनलाइन होगी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार नागपुर में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,710 नए मामले सामने आए। जिले में संक्रमितों की संख्या 1,62,053 हो गई। कोविड से 4,414 रोगियों की मौत हो चुकी है। राज्य सरकार ने राज्य में टीकाकरण अभियान को गति देने के लिये टीकाकरण केंद्रों को पर्याप्त कर्मी होने पर 24 घंटे, सातों दिन काम करने की अनुमति दे दी है। राज्य में अब तक कुल 21.25 लाख लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। देश में अभी 60 फीसदी से ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में हैं। राज्य में बुधवार को 13,659 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। यह 7 अक्टूबर के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है।

Advertisement
First Published - March 11, 2021 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement