facebookmetapixel
Advertisement
1601 नंबर से आएगी अधिकृत कॉल, TRAI ने ठगी रोकने के लिए बढ़ाया दायरानरसिम्हा राव-मनमोहन से वाजपेयी-मोदी तक: एनके सिंह ने बताया कैसे बदला भारत की आर्थिक स्थिरता का सफरझारखंड में भर्ती परीक्षाओं की कथित धांधली पर बवाल, छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्जGen Z तक पहुंच बढ़ाने की तैयारी में RSS, विशाखापत्तनम में होगी अहम बैठकBP India 2030 तक तेल-गैस क्षेत्र में करेगी $4 अरब का निवेश, ‘समुद्र मंथन’ योजना से कंपनी को बड़ी उम्मीदेंBrand Canvas 2026 का ग्रैंड फिनाले 11 अगस्त को बेंगलूरु में, 10 टीमें करेंगी मुकाबलाAI जॉब्स के लिए स्किल गैप की जानकारी नहीं, PMKVY 4.0 में 53,449 ने कराया रजिस्ट्रेशनग्राहकों-छोटे दुकानदारों के लिए UPI रहेगा फ्री, केवल बड़े कारोबारी लेनदेन पर ही MDR लागू करने की तैयारी: FMअमेरिकी टेक यूनिकॉर्न में बढ़ी भारत की हिस्सेदारी, हर 10 में 1 कर्मचारी भारतीयFCNR(B) योजना से बॉन्ड बाजार में आई बहार, 5 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड में बड़ी गिरावट

जासूसी को लेकर केंद्र पर हमलावर हुए कमल नाथ

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:32 AM IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने बुधवार को मांग की कि पेगासस मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराई जाए और जांचकर्ता का चयन विपक्ष को भरोसे में लेकर किया जाए। कमल नाथ ने एक इजरायली कंपनी द्वारा बनाए गए सॉफ्टवेयर की मदद से की गई कथित जासूसी को लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों की निजता पर हमले की असाधारण घटना बताते हुए सवाल किया कि स्पाईवेयर का इस्तेमाल राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए होना था या प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के लिए?
बुधवार को संवाददाताओं से बात करते हुए नाथ ने कहा कि ऐसी रिपोर्ट आ रही हैं कि 2019 में कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार को गिराने के लिए गैरकानूनी ढंग से जासूसी कराई गई थी। ऐसे में इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है कि गत वर्ष मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया गया हो। नाथ ने कहा कि केंद्र सरकार के पास यदि इस मसले पर छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो उसे सर्वोच्च न्यायालय में हलफनामा देकर कहना चाहिए कि उसने पेगासस या ऐसा कोई भी स्पाईवेयर नहीं खरीदा है और न ही उसका लाइसेंस लिया है।

नाथ ने कहा कि अगर सरकार कहती है कि उसने इसका इस्तेमाल नहीं किया है तो शायद किसी अन्य देश ने यह जासूसी की है जो और भी खतरनाक बात है। उन्होंने पूरे प्रकरण की गहराई से जांच किए जाने की मांग की।
कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की संभावनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें चाहे कोई भी दायित्व सौंप दे लेकिन वह मध्य प्रदेश छोड़कर नहीं जाएंगे।

Advertisement
First Published - July 21, 2021 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement