facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

जेपेक ने जयपुर में खोला ऑनलाइन गेम पोर्टल

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 8:43 PM IST

देश के सबसे बड़े ऑनलाइन गेम पोर्टल जेपेक डिजिटल इंटरटेनमेंट लिमिटेड ने जयपुर में अपने गेमप्लेक्स की शुरुआत की है।


जेपेक गेमप्लेक्स अपनी तरह की पहली हाई ब्रांडबैंड कनेक्टीविटी और संगठित तौर पर शुरु की गई गेम कैफे चेन है। जेपेक द्वारा जयपुर में गेमप्लेक्स की शुरुआत करके देश में गेमप्लेक्स निर्मित करने की अपनी दूसरी दौड़ को शुरु किया है।


जयपुर में स्थित यह गेमप्लेक्स 1200 वर्ग मीटर में निर्मित किया गया है। इस गेमप्लेक्स में 33 लोगों के बैठने की जगह है। लोग यहां मनोंरजन करने के लिए विभिन्न ऑनलाइन गेम खेल सकते है। इनमें कांउटर स्ट्राइक, एज ऑफ एंपायर, फीफा 07, नीड फॉर स्पीड प्रमुख है। इसके अलावा यह गेमप्लेक्स नवीनतम गेमों को ऑनलाइन खेलने की सुविधा भी देता है।


अभी जेपेक के देश भर में 21 गेमप्लेक्स है। जेपेक ने इस वर्ष के अंत तक अपने गेमप्लेक्सों में सीटों की संख्या को बढ़ाकर 10,000 करने की योजना भी बनाई है। इसके लिए जेपेक ने फ्रेंचाइजी देने के उद्देश्य से अपने दरवाजे खोल दिये है।


जेपेक गेमप्लेक्स के बिजनेस प्रमुख ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि जयपुर में अपने गेमप्लेक्स की शुरुआत करके हम निश्चित तौर पर बहुत उत्साहित है। हम जयपुर में युवाओं के बीच ऑनलाइन गेमों को बढ़ावा देने के लिए नियमित तौर पर टूर्नामेंट आयोजित करेंगे। ऐसा करके युवाओं के मध्य गेम खेलने का कौशल तो सुधरेगा ही साथ ही साथ वे नकद इनाम को भी जीत सकेंगे।

Advertisement
First Published - April 10, 2008 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement