facebookmetapixel
Advertisement
Delhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मतExplainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाबJio BlackRock का पहला SIF लॉन्च, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; क्या आपको करना चाहिए निवेश?Turtlemint IPO Listing: पहले ही दिन लगा झटका! 11% डिस्काउंट पर हुई एंट्री, अब निवेशक बेचें या करें होल्ड?टैक्स राहत के बाद भारतीय बॉन्ड बाजार में ग्लोबल फंड्स की बढ़ी दिलचस्पी, रुपये को मिला सहाराअमेरिका ने फिर ईरान पर किया हमला, बहरीन-कुवैत हमले के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शनMSME लोन से बैंकिंग सेक्टर को रफ्तार! SBI, HDFC समेत ये बैंक शेयर बने ब्रोकरेज की पसंद

महाराष्ट्र की आईटी नीति दिसंबर तक

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:05 AM IST

महाराष्ट्र सरकार इस वक्त मौजूदा सूचना प्रौद्योगिकी को बेहतर बनाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। यह उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर 2008 तक इस नई नीति की घोषणा कर दी जाएगी।


कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) द्वारा नासिक में ‘व्यापार भागीदार बैठक 2008’ के 5वें संस्करण के उद्धाटन के दौरान महाराष्ट्र सरकार के प्रधान सचिव ए एम खान ने बताया, ‘मौजूदा सूचना प्रौद्योगिकी नीति जून 2008 में ही समाप्त हो चुकी है।

लिहाजा राज्य सरकार सूचना प्रौद्योगिकी नीति को और बेहतर बनाने में जुटी है। एक अनुमान के मुताबिक सूचना प्रौद्योगिकी की नई नीति दिसंबर 2008 तक घोषित कर दी जाएगी।’ खान ने बताया, ‘दिनोदिन जमीन की आसमान छूती कीमतों की वजह से मुंबई और पुणे में स्थित उद्योग अब संतृप्ति स्तर तक पहुंच गए हैं और यहां जमीन उपलब्ध हो पाना बहुत कठिन है।

यही वजह है कि सरकार सूचना प्रौद्योगिकी की विकास के लिए द्वितीय श्रेणी के शहरों जैसे नासिक की ओर रुख कर रही हैं।’ इसके अलावा, खान ने महाराष्ट्र सरकार की सार्वजनिक निजी भागीदारी पहल और साथ ही ‘एकल खिड़की’ को बेहतर बनाने के लिए उद्योग जगत और सीआईआई से सुझाव भी आमंत्रित करने के बारे में कहा है, ताकि इस पहल से राज्य में बुनियादी सुविधाओं और उद्योग का विकास को आसान बनाया जा सके।

खान ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरिडोर के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि यह कॉरिडोर नासिक-इगतपुरी-सिन्नार से होते हुए गुजरेगी, जिससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में खासकर इन क्षेत्रों में विकास काफी तेजी से होगा। ट्रेड सेंटर के रूप में अपनी पहचान बना चुके नासिक के बारे में ए एम खान ने बताया कि अभी कुछ साल पहले तक नासिक की शक्ल-सूरत ऐसी नहीं थी। लेकिन इसने अपने आप को साबित कर दिखाया और आज हम लोगों के सामने यह एक औद्योगिक हब के रूप में मौजूद है।

उन्होंने कहा कि यह कई राज्यों, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठानों का घर है, जिसका राज्य की अर्थव्यवस्था और कारोबार के विकास में बेहद महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खान ने कहा कि निर्माण उद्योगों में अपनी स्थिति मजबूत करने के अतिरिक्त नासिक ज्ञान आधारित उद्योग के रूप में भी काफी तेजी से उभर रहा है। महाराष्ट्र के मौजूदा बिजली की स्थिति के बारे में खान ने बताया, ‘राज्य में बिजली की मांग और आपूर्ति के बीच काफी खाई है और सरकार इस खाई को जल्द से जल्द पाटने की कोशिश कर रही है।’

Advertisement
First Published - July 15, 2008 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement