facebookmetapixel
Advertisement
भाजपा शासित राज्य भी कर रहे नई मनरेगा का विरोध: कांग्रेसमन की बात: पीएम मोदी ने गिनाईं आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां, C-295 विमान और स्वदेशी क्रूज मिसाइल का किया उल्लेखभारत-सेशेल्स के बीच 19 समझौते, हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा साझेदारी को मिली मजबूतीITR Filing 2026: रिटर्न से पहले लेंगे सभी कागज जांच तो नहीं आएगी आयकर नोटिस की आंचEditorial: QCO नियमों में ढील पर्याप्त नहीं, गुणवत्ता ढांचे की व्यापक समीक्षा जरूरीMission SEHAT: पोषण सुरक्षा के लिए कृषि और स्वास्थ्य को जोड़ेगी नई पहल‘कॉमिक्स’ पत्रकारिता से यह कैसा डर? जो सैको की किताब हटाना ‘प्रकाशन जगत का मजाक’बाजार हलचल: मुंबई में वेदर डेरिवेटिव की नैया, ग्रे बाजार दे रहा सतर्कता का संकेतSIP का बढ़ता दम: ऐक्टिव इक्विटी म्युचुअल फंड AUM में हिस्सेदारी पहली बार 40% के पारVarun Beverages Share: असाही के साथ करार से बढ़ेगा बिजनेस, ब्रोकरेज ने जताई तेजी की उम्मीद

हिमाचल प्रदेश में निवेश का सूखा

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:12 AM IST

पिछले 6 महीनों में जहां उत्तरखंड में निवेश की बाढ़ आ रही है, वहीं हिमाचल प्रदेश सरकार निवेशको की बाट जोह रही है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि मंदी के कारण आने वाले कुछ समय तक हालात में कोई सुधार नहीं आने वाला है।
दरअसल निवेशक कंपनियों को इस बात पर भी यकीन नहीं है कि राज्य सरकार केंद्र सरकार से कर छूट पैकेज की अवधि भी बढ़वा पाएगी। दरअसल हिमाचल प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने कर छूट पैकेज दिया हुआ था।
यह कर छूट पैकेज साल 2010 में समाप्त हो रहा है। पंजाब और हरियाणा हिमाचल प्रदेश को दिए जा रहे इस पैकेज की अवधि बढ़ाने के खिलाफ हैं। इसके अलावा निवेशकों को ऋण मुहैया कराने में वित्तीय संस्थाएं भी कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखा रही हैं।
एक सर्वेक्षण के मुताबिक निवेशक कंपनियों के संयंत्र स्थापित करवाने के काम में राज्य औद्योगिक विकास मंत्रालय काफी सुस्त है, इसी कारण पिछले 6 साल के दौरान राज्य में सिर्फ 5,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का काम ही पूरा हो सका है। अगर इसी रफ्तार से काम होता रहा तो साल 2010 तक राज्य को 10,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश नहीं मिल पाएगा।

Advertisement
First Published - February 6, 2009 | 8:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement