facebookmetapixel
Advertisement
RBI MPC: EMI बढ़ेगी या मिलेगी राहत? RBI की मीटिंग से क्या हैं उम्मीदेंITC Share Price: Q1 नतीजों के बाद शेयर में आई रफ्तार, 4% उछला स्टॉक; ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइसजुलाई में ज्यादा बारिश का असर, खरीफ रकबा में कमी घटकर 3% से भी कमTechnical Picks: अगले 3-4 हफ्तों में ये 3 शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई, 21% तक तेजी की उम्मीदMaruti की 50% मार्केट शेयर पर नजर, Brezza और EV पर बड़ा दांव; ब्रोकरेज बोले- 20% तक आ सकती है तेजीकमजोर नहीं, देर से संभला मॉनसून! अगस्त-सितंबर की बारिश बदल सकती है पूरे साल की तस्वीरManufacturing PMI: जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI गिरकर 53.5 पर, करीब 5 साल के निचले स्तर पर पहुंची फैक्ट्री गतिविधियांManipal Health Enterprises IPO Allotment: आज जारी होगा शेयर अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें लेटेस्ट GMP और लिस्टिंग की उम्मीद2030 के बाद Tata Steel का कच्चा माल कहां से आएगा? कंपनी ने खोला पूरा प्लान, शेयर पर कितना है टारगेटअलविदा ग्लास्गो, अब अहमदाबाद की बारी… भारत को मिली राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की बैटन

झारखंड में उद्योगों को जमीन मिलने के आसार

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 2:01 AM IST

झारखंड में उद्योग लगाने के लिए जिन कंपनियों ने राज्य सरकार के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे और जमीन अधिग्रहण मसले पर गाड़ी अटकने के कारण अब तक अपनी परियोजनाओं की शुरुआत नहीं कर पाई थीं, अब जल्द ही उन्हें राज्य प्रशासन की ओर से हरी बत्ती मिल सकती है।
कुछ दिन पहले विभिन्न कंपनियों के साथ तीन दिवसीय बैठक आयोजितकी गई। कोलकाता के एक प्रमुख निवेशक जो झारखंड में निवेश की तैयारी में हैं, ने बताया, ‘हाल के वर्षों में इस तरह की यह पहली बैठक है। अब ऐसा लगता है कि आखिरकार बिना किसी राजनीतिक अड़ंगे के परियोजनाओं पर काम शुरू किया जा सकेगा।’
कोलकाता के इस निवेशक ने कहा, ‘इसके साथ ही राज्य सरकार को कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार भी लाना होगा ताकि स्थानीय स्तर पर कोई खतरा न हो।’
नक्सलवाद राज्य के कुछ हिस्सों में एक गंभीर समस्या रहा है और इस तरह कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी असर पड़ा है।  इस बैठक में आर्सेलर मित्तल, जिंदल स्टील ऐंड पावर लिमिटेड, सीईएससी लिमिटेड, जेएसडब्लू स्टील, हिंडाल्को शामिल थीं।

Advertisement
First Published - February 23, 2009 | 9:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement