facebookmetapixel
Advertisement
अनलिमिटेड डेटा का दौर होगा खत्म? ज्यादा डेटा के लिए ज्यादा चार्ज क्यों चाहती हैं टेलीकॉम कंपनियांStocks to Watch Today: SBI से L&T तक, इन 10 शेयरों में आज दिख सकता है बड़ा एक्शनचंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असर

‘विकास में यूपी की महत्त्वपूर्ण भूमिका’

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:48 PM IST

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर निवेशकों के बढ़ने, अर्थव्यवस्था में तेजी आने और रोजगार के अवसर बढ़ने का दावा किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज इस मौके पर कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को जल्द ही एक ट्रिलियन (लाख करोड़) डॉलर तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत की अर्थव्यवस्था के लिए 5 ट्रिलियन डालर का लक्ष्य निर्धारित किया है तो स्वाभाविक रूप से उत्तर प्रदेश की भूमिका इसमें महत्त्वपूर्ण हो जाती है। अपने दूसरे कार्यकाल में प्रदेश मंत्रिमंडल ने 10 सेक्टर चुने हैं जिनकी ठोस कार्ययोजना बना कर काम शुरु किया गया है। अगले पांच सालों में इन सेक्टरों की संभावनाओं के बूते प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर पर ले जाया जाएगा। राजधानी लखनऊ में 100 दिनों में अपनी उपलब्धियों का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास हो रहा है और बड़ी तादाद में निवेशक आ रहे हैं। बीते 100 दिनों में ही निवेशक बढ़े हैं और कई औद्योगिक परियोजनाओं पर काम शुरु हो गया है। प्रदेश में डेटा पार्क बनने जा रहा है जिससे रोजगार मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) लागू किया है जिससे प्रदेश एक्सपोर्ट का केंद्र बन रहा है।        

Advertisement
First Published - July 5, 2022 | 12:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement