facebookmetapixel
Advertisement
भारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्यामेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन पर सरकार की चिंता, पोस्ट हटाने से पहले मानव समीक्षा पर जोर

गोवा में भारी बारिश, IMD ने जारी किया ‘येलो’ अलर्ट

Advertisement

गोवा की राजधानी पणजी के निचले इलाके ऐटीन्थ जून रोड और माला क्षेत्र सहित कई हिस्से जलमग्न हो गए

Last Updated- June 28, 2023 | 11:15 AM IST
Goa Rains

गोवा के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार तक तटीय राज्य के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

गोवा की राजधानी पणजी के निचले इलाके ऐटीन्थ जून रोड और माला क्षेत्र सहित कई हिस्से मंगलवार रात लगातार बारिश के कारण जलमग्न हो गए। हालांकि बुधवार क्ज्ञै सुबह तक पानी का स्तर कम हो गया।

पणजी महानगरपालिका (सीसीपी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया था कि भारी बारिश और नालियों के अवरुद्ध होने के चलते इलाकों में पानी भरा। सीसीपी अधिकारियों ने बंद पड़ी नालियों की सफाई करने के लिए रात भर काम किया। गोवा में सप्ताहांत से ही लगातार बारिश हो रही है।

आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार, बृहस्पतिवार तक राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने तटीय राज्य के लिए बृहस्पतिवार तक ‘येलो’ अलर्ट और उसके बाद के लिए ‘ग्रीन’ अलर्ट जारी किया है।

विभाग मौसम संबंधी चेतावनी देने के लिए चार रंग के कोड का इस्तेमाल करता है। इसमें ‘ग्रीन’ (किसी प्रकार की कार्रवाई की जरूरत नहीं है), ‘येलो’ (ध्यान रखें और अद्यतन जानकारी लेते रहें), ‘ऑरेंज’ (तैयार रहें) और ‘रेड’ (कार्रवाई करें) शामिल है।

आईएमडी ने एक जुलाई तक दक्षिण महाराष्ट्र-गोवा तट पर और उसके आसपास 40-45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है और हवा की गति 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

आईएमडी की ओर से मंगलवार शाम को जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, गोवा में इस सीजन में अब तक 365.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य औसत 803.3 मिमी से काफी कम है।

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 11:12 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement