facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

फिसल गया गुजरात!

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:07 AM IST

हाल ही में प्रोजेक्ट टुडे के एक सर्वे के मुताबिक गुजरात के परियोजना के विकास में 27.8 फीसदी की कमी आई है। पिछले वित्तीय वर्ष के समाप्त होने पर कुल निवेश के मामले में गुजरात तीसरे से चौथे स्थान पर आ गया है।
सर्वे के मुताबिक गुजरात में वर्ष 2008-09 के दौरान कुल निवेश  81,000 करोड़ रुपये का हुआ, 88 प्रोजेक्ट को पूरा करने में 31,644 करोड़ रुपये लगे, जबकि राज्य के विकास में  27.8 फीसदी कमी आई है, वहीं राष्ट्रीय विकास दर का औसत 37.4 फीसदी है। राज्य सरकार इस बात पर खुश है कि उसके पास पिछले वित्तीय वर्ष में देश के कुल निवेश का 25 फीसदी हिस्सा रहा है।
इसके अलावा सर्वे में गुजरात उन पांच राज्यों में सबसे ऊपर है जहां निजी आयोजकों का झुकाव सबसे ज्यादा रहता है। राज्य का कुल दो-तिहाई आयोजित निवेश प्राइवेट प्रमोटरों के द्बारा किया गया था। इस मामले में महाराष्ट्र आगे है जहां दो-तिहाई निवेश सार्वजनिक क्षेत्रों ने किया है।
सर्वे के मुताबिक राज्य सरकार के पिछले वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के सफल आयोजन को देखकर कर हजारों निवशकों ने भारी मात्रा में  निवेश करने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि मंदी को देखते हुए कुछ कंपनियों ने राज्य में अपनी परियोजनाओं को टाल दिया है।

Advertisement
First Published - April 13, 2009 | 1:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement