facebookmetapixel
Advertisement
कोटक महिंद्रा AMC का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, 17 अगस्त तक खुला रहेगा NFOExplainer: क्या शेयर बाजार, म्युचुअल फंड में निवेश करने वालों को भी रिटायरमेंट के लिए पेंशन स्कीम की जरूरत है?रेलवे से लेकर टैक्स, बैंकिंग तक… 1 अगस्त से हुए बदलावों का कैसे होगा असर?NRI Banking: विदेश में रहते हुए भी इस्तेमाल कर सकते हैं भारतीय मोबाइल नंबर? जानिए बैंकिंग के जरूरी नियम31 जुलाई से पहले भरा था ITR पर हो गई गलती? एक्सपर्ट से समझें कैसे कर सकते हैं सुधारRBI MPC: EMI बढ़ेगी या मिलेगी राहत? RBI की मीटिंग से क्या हैं उम्मीदेंITC Share Price: Q1 नतीजों के बाद शेयर में आई रफ्तार, 4% उछला स्टॉक; ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइसजुलाई में ज्यादा बारिश का असर, खरीफ रकबा में कमी घटकर 3% से भी कमTechnical Picks: अगले 3-4 हफ्तों में ये 3 शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई, 21% तक तेजी की उम्मीदMaruti की 50% मार्केट शेयर पर नजर, Brezza और EV पर बड़ा दांव; ब्रोकरेज बोले- 20% तक आ सकती है तेजी

गिदड़बाहा परियोजना पर दिग्गजों की नजर

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:22 AM IST

पंजाब में लगने वाली गिदड़बाहा बिजली परियोजना के लिए रिलायंस पावर, लार्सन ऐंड टुब्रो, अडानी इन्फ्रास्ट्रक्चर और जीएमआर एनर्जी ने पात्रता के लिए आवेदन किया है।
कोयला आधारित लगभग 2460 मेगावाट क्षमता वाले इस बिजली संयंत्र को बिल्ड- ओन-ऑपरेट मॉडल पर स्थापित किया जाएगा। हालांकि कोयला मंत्रालय से राज्य बिजली बोर्ड को कोयले के  भंडार का आवंटन नहीं होने के कारण पंजाब सरकार ने इस परियोजना की बोली की तिथि को तीसरी बार बढ़ा दिया है।
पंजाब बिजली विभाग के प्रवक्ता ने बताया, ‘कोयले का आवंटन नहीं होने के कारण हमने इस तिथि को बढ़ाकर 16 अप्रैल 2009 कर दिया है।’ उन्होंने बताया कि बोर्ड इस बारे में पहले ही मंत्रालय को लिख चुका है और अगले दो महीनों में भंडारों का आवंटन होने की उम्मीद है।
इस परियोजना के लिए पात्रता आवेदन की अंतिम तारीख पहले 19 दिसंबर तय की गई थी। बाद में इसे बढ़ाकर 19 जनवरी कर दिया गया। लेकिन इसके बाद फिर इस तिथि को बढ़ाकर 16 फरवरी किया गया था।
बोर्ड चाहता था कि राज्य के लिए कम से कम कीमत पर बिजली उपलब्ध कराई जाए और यह तभी मुमकिन है जब अधिक से अधिक कं पनियां इस बोली में शामिल हों। इसीलिए बार बार आवेदन तिथि बढ़ाई जा रही है।
प्रस्तावित परियोजना के लिए बोर्ड ने गिदड़बाहा पावर लिमिटेड के नाम से एक नई कंपनी भी शुरू की है। इस परियोजना को लगभग 2,311 एकड़ भूमि में स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना में प्रत्येक मेगावाट बिजली उत्पादन पर 5.5- 6 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

Advertisement
First Published - February 17, 2009 | 9:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement