facebookmetapixel
Advertisement
टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के लिए 1,550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 3,600 रोजगार की संभावनाचुनावी साल में योगी सरकार का एक्सप्रेसवे-उद्योग पर बड़ा दांव, पेश किया ₹59,019 करोड़ का अनुपूरक बजटStock Market: शेयर बाजार की 4 दिन की रैली खत्म! Sensex-Nifty क्यों गिरे?भारत बनेगा दुनिया का बड़ा Fuel Export Hub? तेल से होगी तगड़ी कमाई!Bharti Airtel Q1 Results: नए ग्राहकों और महंगे रिचार्ज प्लान से एयरटेल का मुनाफा 37% उछला, 1.49 करोड़ नए यूजर्स जुड़ेNykaa Q1 Results: मुनाफा 3.3 गुना बढ़कर ₹79.76 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी 29% की जोरदार बढ़तExplainer: ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड अब पर्याप्त नहीं? एक्सपर्ट्स ने 30-40-50 उम्र वालों के लिए बताई सही रणनीतिNFO Alert: जियो ब्लैकरॉक का पहला ETF लॉन्च, ₹500 से टॉप-50 कंपनियों में निवेश का मौकाIncome Tax Return गलत भर दिया? Revised Return से मिनटों में ऐसे सुधारें अपनी ITREPFO मेंबर्स दें ध्यान! PF फंड-पेंशन का फायदा चाहते हैं तो तुरंत अपडेट करें अपनी जॉइनिंग और एग्जिट डेट

चार नई जलविद्युत परियोजनाएं

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:18 PM IST

लघु जलविद्युत परियोजनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) उत्तराखंड में चार नई जलविद्युत इकाइयां लगाने जा रही है।
इन परियोजनाओं के जरिए 29 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा। इन परियोजनाओं के विकास के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) निगम को 194 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया कराएगी।
इनमें 4 मेगावाट की कालीगंगा, 6 मेगावाट की कालीगंगा-2, 10 मेगावाट की मद्महेश्वर और 9 मेगावाट की कालीगाड़ जलविद्युत परियोजनाएं शामिल हैं। राज्य सरकार ने राज्य में 25,000 मेगावाट की ऊर्जा क्षमता की पहचान की है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एडीबी के साथ हुए समझौते के मुताबिक विद्युत निगम को कुल 30 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिनमें से 4.5 करोड़ डॉलर राशि इन चार परियोजनाओं के विकास पर खर्च की जाएगी। बाकी की रकम का इस्तेमाल राज्य में बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क को बेहतर बनाने में किया जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि राज्य को विशिष्ट श्रेणी के तहत रखकर सहायता मुहैया कराई जा रही है और यही कारण है कि इसे 90 फीसदी रकम अनुदान के तौर पर दी जा रही है।

Advertisement
First Published - April 6, 2009 | 11:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement