facebookmetapixel
Advertisement
एयरटेल के प्रीपेड प्लान में बदलाव, ARPU में 4 से 12 रुपये तक की वृद्धि संभवसोने-चांदी में तेजी के संकेत, अगले हफ्ते कहां तक जाएंगे भाव?Explainer: म्युचुअल फंड में ₹3,811 करोड़ अनक्लेम्ड, कहीं आपका पैसा तो नहीं? ऐसे करें चेक और क्लेमइस हफ्ते खुलेंगे 8 नए IPOs, ₹5,499 करोड़ से ज्यादा जुटाएंगी कंपनियांशेयर बाजार की इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल? अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल और फेड के फैसले पर टिकी नजरेंभारतीय शेयर बाजार में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 16,621 करोड़ रुपयेशेयर बाजार में मंदी की मार, टॉप-5 कंपनियों के ₹1 लाख करोड़ स्वाहा; TCS को लगा सबसे बड़ा झटकापश्चिम एशिया संकट से सरकार ने लिया सबक, LPG उत्पादन के लिए 21 रिफाइनरियों को दिए नए टारगेटLPG e-KYC की आज आखिरी तारीख, नहीं कराया तो घरेलू रेट पर सिलेंडर मिलने में आएगी दिक्कतदिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

एफटीएक्स के पूर्व सीईओ फ्राइड बहामास में गिरफ्तार

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 3:26 PM IST

एफटीएक्स के पूर्व सीईओ फ्राइड बहामास में गिरफ्तार
PTI / न्यूयॉर्क  December 13, 2022

13 दिसंबर (एपी) क्रिप्टोकरेंसी के कारोबार से जुड़ी कंपनी एफटीएक्स के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सैम बैंकमैन फ्राइड को अमेरिकी सरकार के अनुरोध पर सोमवार को बहामास में गिरफ्तार कर लिया गया।

एफटीएक्स पिछले महीने धराशायी हो गई थी और दोनों देश फ्राइड के खिलाफ अपराधिक मामले की जांच कर रहे हैं।

एफटीएक्स ने दिवालिया संराक्षण के लिए 11 नवंबर को आवेदन किया था। यह कंपनी अरबों डॉलर के संकट की वजह से धाराशायी हो गई थी।

अमेरिकी अटॉर्नी डामियन विलियम्स ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिकी सरकार के अनुरोध बहामास के अधिकारियों ने सैमुअल बैंकमैन फ्राइड को गिरफ्तार कर लिया है।’’ फ्राइड एक दिन बाद ही सदन की वित्तीय सेवा समिति के समक्ष गवाही देने वाले थे लेकिन इससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

डामियन ने कहा कि फ्राइड पर लगे अभियोग का खुलासा मंगलवार को हो सकता है। बहामास के अटॉर्नी रायन पिंडर ने कहा कि अभियोग का खुलासा होने और अमेरिकी अधिकारियों से औपचारिक अनुरोध मिलने के बाद फ्राइड को तुरंत ही अमेरिका प्रत्यर्पित किया जा सकता है।

गौरतलब है कि एफटीएक्स का मुख्यालय बहामास में ही है। इस कंपनी के दिवालिया होने के बाद से फ्राइड यहीं पर अपने महंगे आवास में रह रहे थे।

एपी

मानसी

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 9:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement