facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

महाराष्ट्र के किसानों को सबसे अधिक छूट

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 9:41 PM IST

केद्र सरकार द्वारा बजट में किसानों के लिए घोषित की गई 60,000 करोड़ रुपये की छूट में महाराष्ट्र के किसानों ने दांव मार लिया है।


महाराष्ट्र के किसानों को 11,456 करोड़ रुपये की छूट मिलेगी। केन्द्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र को मिलने वाली यह छूट किसी भी राज्य को मिलने वाली छूट के मुकाबले अधिक है। इस छूट के तहत महाराष्ट्र के किसानों को 11,456 करोड़ रुपये के  कर्ज से राहत मिलेगी।


महाराष्ट्र में एक के बाद एक किसानों की आत्महत्या के लिए सबका ध्यान खींचने वाले विदर्भ के लिए इस छूट के अंतर्गत 2,027 करोड़ रुपये का हिस्सा आया है जबकि कृषि मंत्री शरद पवार के  गृहक्षेत्र और चीनी पट्टी के नाम से मशहूर पश्चिमी महाराष्ट्र के किसानों के लिए 4,643 करोड़ रुपये की कर्ज माफी का प्रावधान किया गया है।


महाराष्ट्र सहकारी विभाग ने यह सूचना अपनी रिर्पोट में दी है। रिर्पोट में यह भी बताया गया है कि इस योजना के तहत राज्य के लगभग 67 लाख किसान जून के अंत तक लाभान्वित हो सकेंगे। केंन्द्र सरकार ने 5 एकड़ से कम जमीन वाले सभी किसानों के कृषि ऋण माफ करने की घोषणा की है। इसके अलावा जिन किसानों के पास 5 एकड़ से ज्यादा जमीन है तो उनके द्वारा कुल कृषि के 75 फीसदी को अदा करने पर एकमुश्त निबटान योजना के तहत 25 फीसदी की छूट मिलेगी।


बजट सत्र के दौरान की गई इस घोषणा के बात राज्य सरकार ने विभागीय तौर पर एक विस्तृत योजना रिर्पोट को तैयार करवाया। इस रिर्पोट को पुणे में प्रस्तुत किया गया। यह रिर्पोट बताती है कि महाराष्ट्र में लगभग 1 करोड़ 20 लाख किसान है और इनमें भी लगभग 90 लाख किसानों के पास 5 एकड़ से कम जमीन है।

Advertisement
First Published - April 15, 2008 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement