facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

मंदी में भी आगे बढ़ रहीं हैं विस्तार योजनाएं

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 4:28 PM IST

मौजूदा वैश्विक मंदी के बावजूद आईटीसी, एचयूएल, स्टरलाइट और दूसरी प्रमुख कंपनियां उत्तराखंड में अपनी विस्तार योजनाओं को आगे बढ़ा रहीं हैं।


इन कंपनियों को राज्य के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में अतिरिक्त भूमि का आवंटन किया गया है। इन कंपनियों को आवंटन पत्र जारी करने के बाद राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया, ‘हम लोगों को विश्वास है कि ये सभी कंपनियां विस्तार योजनाओं के साथ आगे बढ़ेंगी।’

एफएमसीजी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में से एक एचयूएल को हरिद्वार औद्योगिक एस्टेट में 64000 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई है जहां कि कंपनी ने अपनी विस्तार योजनाओं के लिए 510 करोड़ रुपये निवेश करने का आश्वासन दिया है।

एचयूएल उन गिनी-चुनी कंपनियों में से एक है, जिसे हरिद्वार में अपनी इकाइयों की स्थापना के लिए 2003 की विशेष औद्योगिक पैकेज के तहत रियायतें दी जाएंगी। इस  पैकेज की घोषणा केंद्र सरकार द्वारा की गई थी।

आईटीसी और एफएमसीजी क्षेत्र की दूसरी प्रमुख कंपनियों को भी हरिद्वार में 38,400 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई है, जहां कि वे 260 करोड़ रुपये निवेश करेंगी। इसी तरह, वेदांता समूह की स्टरलाइट कंपनी ने अपने हरिद्वार संयंत्र के विस्तार के लिए 95 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है।

स्टरलाइट को 19200 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई है। राज्य सरकार के अधिकारियों ने बताया कि इस कंपनियों को दिए जाने वाली करों में छूट की वजह से उन्हें मंदी से उबरने में मदद मिलेगी।

कंप्यूटर क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में से एक डेल्टा इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को 1.21 लाख वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई है।

Advertisement
First Published - January 1, 2009 | 8:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement