facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जाकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियम

सबको टीका लगाने की मिले इजाजत

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:22 AM IST

दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों के बावजूद फिलहाल लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रही है। सरकार का जोर टीकाकरण पर ज्यादा है। दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से टीकाकरण के लिए 45 साल से ज्यादा उम्र की सीमा हटाकर इसे सबके लिए करने की छूट देने की मांग की है। साथ ही सामुदायिक केंद्रों और स्कूलों में टीकाकरण करने की इजाजत मांगी है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में 3,594 संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जो इससे पहले वाले 24 घंटे की तुलना में करीब 29 फीसदी ज्यादा है। दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या अब 11,994 हो गई है।
कोरोना मामलों पर आपात बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढऩा चिंता का विषय है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये मामले पहले के मुकाबले कम गंभीर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार फिलहाल लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रही है। भविष्य में जरूरत पडऩे पर जनता से राय लेकर फैसला किया जाएगा। सरकार टीकाकरण पर ज्यादा ध्यान दे रही है। केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगवाने की इजाजत दी है। केंद्र सरकार को अब राज्यों को सबको टीका लगाने की इजाजत देनी चाहिए। केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार अस्पताल या चिकित्सा सुविधा वाली जगह पर ही टीका लगाने की अनुमति है। केंद्र सरकार को ऐसे सामुदायिक केंद्रों और स्कूलों में बड़े पैमाने पर टीकाकरण की इजाजत देनी चाहिए, जहां ऐंबुलेंस, फस्र्ट एड आदि चिकित्सा सुविधा का इंतजाम प्रशासन कर ले। केजरीवाल ने कहा दिल्ली में मौतें कम हो रही हैं और आईसीयू में मरीज कम भर्ती हो रहे हैं। आज करीब 50 फीसदी मरीज अस्पतालों में जा रहे हैं। होम आइसोलेशन में लोगों का इलाज अच्छे से हो रहा है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए टेस्ट, ट्रेसिंग और आइसोलेशन को तेजी से किया जा रहा है। सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए पूरा प्लान तैयार किया है। कब-कब निजी और सरकारी अस्पतालों में बेड बढ़ाएंगे।
दो हफ्तों में संक्रमण दर बढ़कर 3.5 प्रतिशत हुई
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच, पिछले दो हफ्तों में संक्रमण दर बढ़कर 3.57 प्रतिशत हो गई है जो पहले एक प्रतिशत से भी कम थी। शहर के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली में गुरुवार को कोविड के 2,790 नए मामले सामने आए जो इस साल किसी एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। वहीं संक्रमण के कारण 9 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11,036 हो गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस दौरान संक्रमण दर भी 3.57 प्रतिशत तक बढ़ गई।
दिल्ली में बुधवार को 2.71 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 1,819 नए मामले आए थे। गुरुवार को कुल मामलों की संख्या 6,65,220 थी वहीं 6.43 लाख से अधिक मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। दिल्ली में 19 मार्च को 716 नए मामले आए जो पिछले ढाई महीने में सबसे अधिक थे। इसके साथ ही संक्रमण दर बढ़कर 0.93 प्रतिशत हो गई। उसके अगले दिन, दिल्ली में इस साल पहली बार 800 से अधिक मामले सामने आए और संक्रमण दर दो महीने के बाद एक प्रतिशत के अंक को पार कर गई। उसके बाद से राष्ट्रीय राजधानी में कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इसके साथ ही संक्रमण दर भी बढ़ रही है। मंगलवार को संक्रमण दर 2.70 प्रतिशत थी जबकि सोमवार को 2.77 प्रतिशत, रविवार को 2.35 प्रतिशत, शनिवार को 1.70 प्रतिशत और पिछले शुक्रवार को 1.80 प्रतिशत थी।
5 अप्रैल से कैदियों से ‘मुलाकात’ नहीं
कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिल्ली कारागार विभाग ने फैसला किया है कि वह 5 अप्रैल से जेल में बंद कैदियों से उनके घरवालों की ‘मुलाकात’ पर रोक लगाएगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।     भाषा

Advertisement
First Published - April 2, 2021 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement