facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल

पैकेज पर चुनावी वार-पलटवार

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:52 PM IST

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उत्तराखंड के लिए 18,000 करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा भी की थी और इस रकम का इस्तेमाल कहां किया गया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
दरअसल इसी बात को मुद्दा बनाकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को बैकफु ट पर धकेलने की योजना बना रही हैं। इंदिरा ने मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी से इस रकम के इस्तेमाल का ब्योरा मांगा है।
उन्होंने बताया कि विशिष्ट राज्य का दर्जा प्राप्त करने वाले उत्तराखंड को यह रकम विकास कार्यों के लिए दी गई थी। हालांकि भाजपा ने इंदिरा के इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि राज्य को कभी भी केंद्र से 18,000 करोड़ रुपये की विशेष आर्थिक सहायता नहीं मिली है।
भाजपा के राज्य प्रवक्ता रमेश पोखरियाल निशांक ने कहा, ‘पहाड़ी राज्य के लोग प्रधानमंत्री से जानना चाहते हैं कि उन्होंने राज्य को कब यह रकम दी और अब यह कहां है?’ निशांक ने बताया कि इस बारे में उन्होंने मुख्य सचिव इंदु कुमार पाण्डेय से भी बातचीत की है और उन्होंने भी इस पैकेज के बारे में अनभिज्ञता जताई है।
भाजपा प्रवक्ता ने पलटवार करते हुए संप्रग सरकार पर राज्य को दिए गए विशेष पैकेज की अवधि को 3 साल कम करने का दोषी ठहराया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री का पद भी संभाल रहे निशांक ने कहा, ‘राजग सरकार ने राज्य को 10 साल के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज दिया था। लेकिन संप्रग सरकार ने इसे घटाकर 7 साल कर दिया है।’
भाजपा के सुर में सुर मिलाते हुए उसके  सहयोगी दल उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने भी इस बारे में प्रधानमंत्री से सफाई देने की मांग की है। यूकेडी के वरिष्ठ नेता और राज्य राजस्व मंत्री दिवाकर भट्ट ने कहा, ‘जहां तक मुझे जानकारी है तो राज्य को केंद्र सरकार की ओर से ऐसी कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है।’
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने मुख्यमंत्री से राज्य के वित्तीय हालात का पूरा ब्योरा मांगा है। आर्य ने कहा, ‘यह सिर्फ 18,000 करोड़ रुपये क ी बात नहीं है। बल्कि राज्य के पास मौजूद वित्त का सही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।’
आरोप-प्रत्यारोप
कांग्रेस ने लगाया आरोप -कहां गए केंद्र द्वारा दिए गए 18 हजार करोड़ रुपये 
राज्य सरकार ने कहा- नहीं दी कभी इतनी रकम
इस मामले पर भाजपा ने  मांगी प्रधानमंत्री से सफाई

Advertisement
First Published - April 10, 2009 | 4:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement