facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

लखनऊ में टाउनशिप बनाएगी डीएलफ

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 7:05 AM IST

मंदी की मार भले ही रियल एस्टेट कंपनियों पर भारी पड़ रही हो पर इस हाल में भी उत्तर प्रदेश में नयी परियोजनाओं की शुरुआत करने वाले पीछे नही हैं।


रियल एस्टेट क्षेत्र की बड़ी कंपनी डीएलएफ ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंटीग्रेटेड टाउनशिप स्थापित करने की ठानी है। आवास विकास परिषद ने डीएलएफ को इस परियोजना के लिए जमीन देने का फैसला किया है।

परिषद की बोर्ड बैठक में डीएलएफ के प्रस्ताव को मंजूर कर इसे शासन के पास भेज दिया है। इस प्रस्ताव पर अब आखिरी फैसला जल्दी ही शासन में लिया जाएगा।

आवास विकास परिषद डीएलएफ को रायबरेली रोड पर इंटीग्टेड टाउनशिप बनाने के लिए 220 एकड़ जमीन देगी।

इस तरह राजधानी में अंसल के बाद डीएलएफ दूसरी बड़ी भवन निर्माता कंपनी है जो कि बड़ी परियोजना शुरु कर रही है। डीएलएफ इस इंटीग्रेटेड टाउनशिप में हर स्तर के मकान बनाएगा।

डीएलएफ के अलावा जानी मानी निर्माण क्षेत्र की कंपनी ओमेक्स ने भी लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में अपनी परियोजना की शुरुआत की है।

Advertisement
First Published - December 4, 2008 | 8:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement