facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

दिल्ली के फूड हब का होगा कायाकल्प

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:20 PM IST

दिल्ली सरकार दिल्ली के सभी फूड हब को विश्वस्तरीय पहचान देने की योजना पर काम कर रही है। सरकार ने पहले चरण में पायलट परियोजना के तहत मजनू का टीला और चांदनी चौक को फूड हब के रूप में पुर्नविकसित करने के लिए चुना है। इनमें सड़क, बिजली, पानी, पार्किंग और सफाई का इंतजाम किया जाएगा। साथ ही खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता के दिशानिर्देर्शों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इन हब की दुनिया भर में ब्रांडिंग की जाएगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली को भारत की फूड कैपिटल माना जाता है। दिल्ली के अंदर कई ऐसे फूड हब हैं, जहां द​क्षिण भारतीय, मराठी, गुजराती, बंगाली, चाइनीज, इतालवी समेत हर किस्म का खाना मिलता है। इसलिए सरकार ने इन फूड हब को पुनर्विकसित करने की योजना बनाई है।
पहले चरण में दो फूड हब चांदनी चौक और मजनू का टीला को पुनर्विकसित किया जाएगा। मजनू का टीला को ‘दिल्ली के छोटे तिब्बत बाजार’ के रूप में भी जाना जाता है। यह दिल्ली में सबसे तेजी से बढ़ते खाद्य स्थलों में से एक है। चांदनी चौका का खाना भी बहुत प्रसिद्ध है। इन फूड हब के लिए आर्किटेक्ट का चयन करने के वास्ते 6 हफ्ते में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और आगामी 12 हफ्तों में डिजाइन को अंतिम रूप देकर चयनित फर्म को ठेका दे दिया जाएगा।     

Advertisement
First Published - July 25, 2022 | 1:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement