facebookmetapixel
Advertisement
‘1 करोड़ युवाओं को मिलेगी AI ट्रेनिंग’, लाल किले से PM का बड़ा ऐलान, कहा: आज जमाना डेटा सेंटर, AI, क्वॉंटम का80वां स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने 13वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, राजस्थानी पगड़ी में आए नजरलाल किले की प्राचीर से बोले PM: देश अब छोटे सपनों से नहीं चलेगा, बड़े संकल्प के साथ ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ रहे हम80वां स्वतंत्रता दिवस: राजघाट पर बापू को नमन के बाद लाल किला पहुंचे PM मोदी, पहली बार वंदे मातरम गाया गयाअमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोश

दिल्लीः इस साल भी दीवाली बिना पटाखों के मनेगी !

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:52 PM IST

दिल्ली में इस साल भी दीवाली बिना पटाखों के मनने वाली है क्योंकि दिल्ली सरकार ने पिछले साल की तरह इस बार भी सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में इस साल पटाखों की ऑनलाइन बिक्री व डिलिवरी पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

उच्चतम न्यायालय ने 5 साल पहले दिल्ली में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद पटाखों के भंडारण, उपयोग, उत्पादन पर भी रोक लगा दी गई। वर्ष 2019 में हरित पटाखों को छूट दी गई थी। लेकिन इसके बाद से सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, उपयोग, बिक्री पर हर साल रोक लगा दी जाती है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में लोगों को प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए पिछले साल की तरह ही इस बार भी सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा रहा है। ताकि लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। इस बार दिल्ली में पटाखों की ऑनलाइन बिक्री, डिलीवरी पर भी प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध एक जनवरी 2023 तक लागू रहेगा। राय ने कहा कि प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को लेकर दिल्ली पुलिस, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति  और राजस्व विभाग के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी।
 

दिल्ली सरकार दिल्ली में सर्दियों में बढ़ने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए भी शीतकालीन कार्य योजना (विंटर एक्शन प्लान) बनाने पर भी काम कर रही है। इसके लिए सरकार 15 बिंदुओं पर ध्यान दे रही है। सरकार द्वारा इन बिंदुओ पर लगभग 30 विभागों को विस्तृत योजना तैयार करने का टास्क दिया गया है। पर्यावरण विभाग को 15 सितंबर तक सभी विभागों से रिपोर्ट लेकर विस्तृत शीतकालीन कार्य योजना बनाकर सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। 

Advertisement
First Published - September 7, 2022 | 12:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement