facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

दिल्ली: 100 से कम आईसीयू बेड

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:47 AM IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण के 25,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं और अब अस्पतालों में 100 से भी कम आईसीयू बिस्तर खाली बचे हैं। उन्होंने कहा कि बीते 24 घंटों में यहां संक्रमण पुष्टि की दर बढ़कर करीब 30 फीसदी हो गई है। उन्होंने बताया कि कोरोनावायरस संक्रमण तेज गति से फैलने के चलते शहर के अस्पतालों में कोविड के मरीजों के लिए बेड और ऑक्सीजन की तेजी से कमी पड़ती जा रही है। केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर कोरोनावायरस मरीजों के लिए बेड और ऑक्सीजन की मदद मांगी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अब 100 से भी कम आईसीयू बेड बचे हैं।
उन्होंने बताया कि उन्होंने रविवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और कोविड मरीजों के लिए बेड की जरूरत का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैंने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और उन्हें बेड तथा ऑक्सीजन की ज्यादा जरूरत होने की जानकारी दी। हम लगातार केंद्र के संपर्क में हैं और उससे मदद मांग रहे हैं।’ केजरीवाल ने शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से बात की थी और केंद्र से अनुरोध किया था कि दिल्ली में केंद्र द्वारा संचालित अस्पतालों के 10,000 बेड में से कम से कम 7,000 बेड कोविड बेड के तौर पर आरक्षित किए जाएं तथा ऑक्सीजन की तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अस्पतालों में 10,000 बेड में अभी सिर्फ 1800 बेड ही कोविड मरीजों के लिए आरक्षित हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार अगले दो-तीन दिनों में यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, राधा स्वामी सत्संग व्यास परिसर एवं स्कूलों में ऑक्सीजन की सुविधा के साथ 6,000 बेड की व्यवस्था करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के करीब 25,500 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास आईसीयू बेड की कमी पड़ती जा रही है। दिल्ली में, हमारे पास अब 100 से भी कम आईसीयू बेड खाली बचे हैं। हमारे पास ऑक्सीजन की भी कमी पड़ती जा रही है।’
हरिद्वार के कुंभ मेले में जाने वाले या जाने की योजना बना रहे दिल्ली के निवासियों को वहां से लौटने पर 14 दिन तक घर पर अनिवार्य रूप से क्वारंटीन रहना होगा। उन्हें खुद से संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर भी डालनी होगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने एक आदेश में यह कहा। अनिवार्य क्वारंटीन संबंधी आदेश शनिवार को जारी किया गया।   

Advertisement
First Published - April 18, 2021 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement