facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसामुंबई पोर्ट का बड़ा इंफ्रा विस्तार, ₹3,541 करोड़ की परियोजनाओं से बढ़ेगी कार्गो और पर्यटन क्षमतापश्चिम एशिया संकट से बिजली उपकरण उद्योग पर बढ़ा लागत का दबाव, एल्युमीनियम-तांबे की कीमतों में तेज उछालसरकार की विनिवेश मुहिम तेज, Q1 में ही ₹18,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए; पिछले वित्त वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ाFCNR(B) जमा पर 9x लीवरेज की पेशकश की तैयारी, NRI निवेशकों को मिल सकता है 12-18% रिटर्नकच्चे तेल में नरमी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगातार तीसरे सप्ताह दर्ज की बढ़तट्रेंट ने दोहराया 10 गुना ग्रोथ का लक्ष्य, वेस्टसाइड-जूडियो विस्तार और बेहतर LFL से तेजी की उम्मीदनिफ्टी IT इंडेक्स टूटने के बाद भी म्युचुअल फंड निवेशकों ने पैसिव स्कीम्स में लगाया करोड़ों का दांवभारतीय शेयर बाजार में जल्द लौट सकती है तेजी, ICICI Securities ने बताए सुधार के मजबूत संकेतकच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से रुपया लगातार चौथे दिन मजबूत, बॉन्ड यील्ड भी फिसली

अगले साल नए रंग-ढंग में होगा चंडीगढ़ हवाईअड्डा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:47 PM IST

चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नया टर्मिनल अगले साल जून तक बनकर तैयार होगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 70 करोड़ रुपये है और इसकी क्षमता 500 यात्रियों की होगी।


आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस और पूरी तरह से वातानुकूलित यह टर्मिनल 12,150 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैला होगा। टर्मिनल में तीन एयरोब्रिज, दृश्य दिशानिर्देशन प्रणाली, एस्केलेटर, एलीवेटर और सीसीटीवी लगे होंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि परियोजना के पूरा होने से न केवल यात्रियों बल्कि परिचालकों को भी काफी राहत मिलेगी। मौजूदा भवन में जगह की कमी के कारण निजी कंपनियों को परिचालन शुरू करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। चंड़ीगढ़ हवाई अड्डे के मौजूदा भवन में एक समय में केवल 150 यात्रियों के लिए ही जगह है।

नए टर्मिनल के तैयार होने के बात पुराने भवन को धवस्त कर दिया जाएगा। हवाई अड्डा नियंत्रक सुनील दत्त ने बताया कि ‘नई परियोजना का काम काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है और हमें उम्मीद है कि जून 2009 तक नया टर्मिनल भवन तैयार हो जाएगा।’ उन्होंने बताया कि अक्टूबर अंत से जेट लाइट भी यहां से अपनी उड़ान शुरू करने जा रही है। अगले साल अक्टूबर तक दुबई के लिए उड़ान शुरू करने की योजना है।

Advertisement
First Published - September 12, 2008 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement