facebookmetapixel
Advertisement
अनलिमिटेड डेटा का दौर होगा खत्म? ज्यादा डेटा के लिए ज्यादा चार्ज क्यों चाहती हैं टेलीकॉम कंपनियांStocks to Watch Today: SBI से L&T तक, इन 10 शेयरों में आज दिख सकता है बड़ा एक्शनचंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असर

उत्तर प्रदेश में सरकारी राशन की दुकानों पर जाति प्रमाण पत्र, आधार भी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:32 PM IST

उत्तर प्रदेश में सरकारी राशन की दुकानों पर अब जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान, आधार व पैन कार्ड भी बन सकेगा। सरकारी राशन की दुकानें ई स्टांप की बिक्री के साथ ही प्रधानमंत्री से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में भी मदद करेंगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी राशन की दुकानों को कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) के तौर पर विकसित किए जाने संबंधी करार पर हस्ताक्षर किए हैं। गुरुवार को इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में जहां प्रदेश सरकार एवं सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के बीच एमओयू किया गया है। प्रदेश के खाद्य एवं रसद आयुक्त सौरभ बाबू व सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के स्टेट हेड अतुल राय ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कोटेदारों के लिए राशन बांटने का काम करने पर प्रति मि्ंटल लाभांश को 20 रुपये बढ़ाने का भी एलान किया है।
इस तरह अब प्रदेश में सरकारी राशन की 80000 से ज्यादा दुकानों का संचालन कर रहे कोटेदारों का लाभांश प्रति मि्ंटल 70 से बढ़ कर 90 रुपया हो गया है। इस वृद्धि से सरकार के खजाने पर करीब 200 करोड़ रुपये का सालाना बोझ पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही प्रदेश भर की सभी उचित दर की दुकानों का और अपग्रेडेशन करने जा रही है।
इस मौके पर बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सीएससी की सेवाओं से प्रदेश के 80000 कोटेदार जुड़ेंगे तो न केवल उनकी आय में इजाफा होगा बल्कि दूसरों को रोजगार भी दे सकेंगे। इन सीएससी से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ जनता अपने घर के नजदीक मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की खाद्यान वितरण व्यवस्था पूरे देश में बेहतरीन है। एक राष्ट्र एक काडॅ की अवधारणा से जुड़ते हुए तकनीकी को अपना कर यहां के उन कार्डधारको को नेशनल पोर्टिबिलिटी से जोड़ा गया जो काम के चलते महाराष्ट्र, पंजाब गुजरात या अन्य राज्यों में हैं। इस सुविधा को लागू करने के बाद उत्तर प्रदेश के 1144612 नागरिक अपने राशनकार्ड पर वहां खाद्यान्न प्राप्त कर सकता है। जबकि अन्य राज्यों के 42049 नागरिक भी उत्तर प्रदेश में खाद्यान्न प्राप्त कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - July 15, 2022 | 12:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement