facebookmetapixel
Advertisement
झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन

सालाना और ऑडिट रिटर्न फॉर्म भरने के लिए मोहलत चाहते हैं कारोबारी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:48 AM IST

कारोबारियों को जीएसटी के सालाना रिटर्न और ऑडिट रिटर्न फॉर्म भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए कारोबारियों ने इन फॉर्म की अंतिम तारीख बढ़ाने की सरकार से मांग की है। कारोबारियों का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान हुई परेशानी और ये फॉर्म देर से उपलब्ध होने के कारण इन्‍हें तय समय में भर पाना मुश्किल है। इसलिए अंतिम तारीख बढ़ाई जाए।
वित्त वर्ष 2019—20 के लिए 2 से 5 करोड सालाना कारोबार करने वाले कारोबारियों को सालाना रिटर्न फार्म 9 भरना है। जबकि 5 करोड रूपये से अधिक कारोबार करने वाले कारोबारियों को फार्म—9 के साथ ही आडिट रिटर्न फार्म—9 सी भी भरना है।
दिल्ली व्यापार महासंघ के अध्यक्ष देवराज बवेजा ने बताया कि कोरोना के कारण लगी बंदिशों से इन फॉर्म को सरकार दवारा तय समय में भरना मुश्किल होगा। इसलिए सरकार को 28 फरवरी को समाप्त हो रही फॉर्म भरने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ाना चाहिए। सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार ने ये फॉर्म उपलब्ध ही दिसंबर में करवाए हैं। ऐसे में इतने कम समय में इन दोनों फॉर्म को भरना आसान नहीं है। इनमें कुछ नई जानकारियां भी मांगी जा रही है जैसे पहले इनपुट क्रेडिट की सामान्य जानकारी मांगी जाती थी और अब इसका ब्रेकअप मांगा जा रहा है। कारोबारी और कर अधिवक्ताओं को इन्‍हें समझने और इन्हें भरने में दिक्कत आ रही है। लिहाजा सरकार को इन फॉर्म भरने के लिए 30 जून तक का समय देना चाहिए।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री हेमंत गुप्ता ने कहा सरकार ने बजट में चालू वित्त वर्ष में ऑडिट फॉर्म—9 सी खत्म कर दिया है। ऐसे में वर्ष 2019—20 के लिए भी इसे नहीं भरवाना चाहिए। सरकार को सालाना रिटर्न फॉर्म—9 को भरने की अंतिम तारीख 28 फरवरी से आगे बढ़ानी चाहिए।

Advertisement
First Published - February 24, 2021 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement