facebookmetapixel
Advertisement
NFOs की बहार: 7 दिन में लॉन्च होंगे 7 नए म्युचुअल फंड, ₹500 से इक्विटी और डेट दोनों में मिलेगा निवेश का मौकाग्लोबल FMCG कंपनियों के लिए भारत बना ‘ग्रोथ इंजन’, जून तिमाही में बिक्री और बाजार हिस्सेदारी में भारी उछालRBI MPC Meet: अगस्त में Repo Rate बढ़ेगी, घटेगी या रहेगी स्थिर? 10 अर्थशास्त्रियों ने दिया जवाबUpcoming IPOs This week: इस हफ्ते आ रहे हैं 6 नए IPO, 11 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगीइस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोक

बिंद्रा को मिला तोहफा

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:05 PM IST

पेइचिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत चुके निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को उत्तराखंड सरकार ने राज्य में पांच सितारा होटल बनाने के लिए मंजूरी दे दी है।


दरअसल ओलंपिक में पदक जीतने के लिए तोहफे के तौर पर राज्य सरकार ने बिंद्रा को यह होटल बनाने की मंजूरी दी है। राज्य के मुख्य सचिव आई के पांडे ने बताया कि सरकार ने अभिनव के पिता डॉ. ए एस बिंद्रा को परियोजना का नक्शा जमा करने के लिए कहा है।

ए एस बिंद्रा से यह नक्शा मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के पास जमा कराने को कहा गया है। बिंद्रा ने पिछले साल ही शहर में अपने 9 एकड़ के फार्महाउस पर एक पांचसितारा होटल बनाने के लिए राज्य सरकार के सामने एक प्रस्ताव रखा था।

ऐसा माना जा रहा है कि ए एस बिंद्रा ने अपने बेटे की उपलब्धि से खुश होकर यह होटल उन्हें तोहफे में देने की योजना बनाई है। बिंद्रा इस होटल में लगभग 150-200 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इस परियोजना को आईसीआईसीआई बैंक से फंड मिलने की भी संभावना जताई जा रही है।

Advertisement
First Published - January 15, 2009 | 8:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement