facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

Uttarakhand: चमोली में हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से 15 की मौत

Advertisement

चमोली कस्बे में नमामि गंगे परियोजना के पास एसटीपी प्लांट में बुधवार को बिजली का करंट फैलने के बाद उसकी चपेट में आने से 15 लोगों की मौत।

Last Updated- July 19, 2023 | 2:25 PM IST
ANI Twitter

उत्तराखंड के चमोली जिले के चमोली कस्बे में नमामि गंगे परियोजना के पास एसटीपी प्लांट में बुधवार को बिजली का करंट फैलने के बाद उसकी चपेट में आने से 15 लोग मारे गए ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए हैं तथा साथ ही कहा कि इस भयानक हादसे के लिए दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी ।

राज्य पुलिस प्रवक्ता और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) वी मुरूगेशन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि चमोली कस्बे में करंट लगने से 15 लोगों की मृत्यु की सूचना मिल रही है । उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार होने वालों में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर और तीन होमगार्ड भी शामिल हैं ।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है । चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन.के. जोशी ने बताया कि इससे पहले मंगलवार रात को करंट फैलने से परियोजना में कार्यरत एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी । उन्होंने बताया कि इसी मृतक का पंचनामा करने के दौरान उसी स्थान पर फिर से करंट फैल गया और मौके पर प्रशासन और पुलिसकर्मियों के साथ ही कुछ तमाशबीन भी इसकी चपेट में आ गए ।

झुलसे लोगों को हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराने के लिए लाया जा रहा है ।

Advertisement
First Published - July 19, 2023 | 2:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement