facebookmetapixel
Advertisement
रोजगार बढ़ाने के लिए वर्ल्ड बैंक देगा भारत को $1.5 अरब, प्राइवेट सेक्टर में बंपर नौकरियां पैदा करने का प्लानGold ETF में निवेश पर रोक! क्या सोने में बन गया है बबल? खरीदें, बेचें या होल्ड करें?लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलान

महाराष्ट्र में और 15 दिन लॉकडाउन!

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:42 AM IST

महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण पर रोक लगाने के लिए बुधवार रात से 15 दिनों तक सख्त पाबंदियां लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बुधवार को इन प्रतिबंधों की घोषणा करेंगे। मंगलवार को मुंबई में मंत्रिमंडल की बैठक में सभी मंत्रियों ने पूरी तरह से लॉकडाउन लगाने की मांग की क्योंकि संक्रमण के बढ़ते मामलों से राज्य में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे पर काफी दबाव बढ़ गया है। हालांकि इस दौरान लंबी दूरी की ट्रेनें और उड़ानें जारी रहेंगी। राज्य प्रशासन सार्वजनिक परिवहन के लिए नए नियम तैयार कर रहा है और ये सेवाएं आवश्यक क्षेत्र के कर्मचारियों को अपने काम पर आने की सुविधा देने के लिए जारी रहेंगी। एक जिले से दूसरे जिले की यात्रा पर भी प्रतिबंध लगाए जाने की संभावना है। महाराष्ट्र देश में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है जहां 670,000 से अधिक सक्रिय कोविड-19 मामले हैं। सोमवार को एक दिन में 58,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए।
लोक निर्माण मंत्री एकनाथ शिंदे और स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी सूचित किया कि कैबिनेट ने राज्य बोर्ड की दसवीं की परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय किया है। मंत्री ने मंगलवार की कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि महाराष्ट्र में पिछले दो हफ्ते से कोरोनावायरस के मामले प्रतिदिन 50 हजार से अधिक आ रहे हैं, लेकिन लोग आवाजाही एवं भीड़ इक_ा करने पर लगी पाबंदियों का उल्लंघन कर रहे हैं। टोपे ने कहा, ‘कोविड-19 के प्रसार को न्यूनतम करने के लिए सभी कैबिनेट मंत्रियों ने कड़ा लॉकडाउन लगाए जाने का पक्ष लिया। मंत्री राज्य के सभी क्षेत्रों से हैं, इसलिए इससे संकेत मिलता है कि पूरे राज्य में यह उपाय लागू किए जाने की जरूरत है।’ टोपे ने कहा, ‘मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कड़े उपायों के बारे में आधिकारिक घोषणा कल कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने यह भी निर्णय किया कि राज्य बोर्ड की दसवीं की परीक्षा रद्द की जाए।
दुकानें सिर्फ सुबह खुलेंगी
महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को फैसला किया कि राज्य में एक मई तक किराना और खाद्य सामग्री की दुकानें सुबह सात बजे से 11 बजे तक ही खुली रहेंगी। सरकार ने कोरोनावायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

Advertisement
First Published - April 20, 2021 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement