facebookmetapixel
Advertisement
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सुनील मित्तल की जगह शबनम सिन्हा होंगी नई चेयरपर्सनये 3 PSU स्टॉक्स चमकाएंगे पोर्टफोलियो! करीब 60% तक रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा- BUY8वें वेतन आयोग में करना चाहते हैं काम? कंसल्टेंट भर्ती के बदले नियम, जानें उम्र और अनुभव की पूरी डिटेलFOF कैटेगरी में क्वांट-निप्पॉन के नए फंड, आर्बिट्राज और डेट स्कीम पर फोकस; ₹500 से निवेश का मौकासरकार ने ECMS के तहत 31 नए प्रस्तावों को दी मंजूरी, कुल ₹7,877 करोड़ का होगा निवेश2027 में दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, 2029 तक मुंबई से जुड़ेगा गुजरातऑफिस स्पेस की मजबूत मांग से बढ़े किराये, बेंगलुरु में सबसे ज्यादा 10.7% की तेजीजियोब्लैकरॉक म्युचुअल फंड में अब रेगुलर प्लान, डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए भी कर सकेंगे निवेशEPS Pension: 12 महीने में एक बार जरूर करें ये काम, वरना अगले महीने से बंद हो सकता है पेंशन भुगतानNPS ई-श्रमिक में कितना पैसा जमा करना जरूरी? समझें गिग वर्कर्स का योगदान व पेंशन का हिसाब-किताब

एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स का आईपीओ 20 दिसंबर को खुलेगा

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 5:13 PM IST

एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स का आईपीओ 20 दिसंबर को खुलेगा
PTI / नयी दिल्ली  December 14, 2022

14 दिसंबर (भाषा) इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवा कंपनी एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 20 दिसंबर से खुलेगा। यह 22 दिसंबर को होगा। दस्तावेजों के मसौदे में यह जानकारी दी गई है।

कंपनी ने निर्गम का आकार पहले के 760 करोड़ रुपये से घटाकर अब 475 करोड़ रुपये कर दिया है। आईपीओ के तहत 175 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि प्रवर्तक एवं अन्य शेयरधारक 300 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे।

निर्गम से मिलने वाली राशि का उपयोग कर्ज चुकाने, मौजूदा संयंत्रों के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए पूंजीगत व्यय तथा सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

यह कंपनी लाइट, पंखे और रसोई घर के छोटे उपरकणों की प्रमुख कंपनियों के लिए ‘एंड टू एंड’ उत्पादन समाधान की विनिर्माता है।

भाषा

मानसी अजय

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 11:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement