facebookmetapixel
Advertisement
LPG यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान! सरकार ने हटाए सभी प्रतिबंध, उद्योग और होटल सेक्टर को राहतCorporate Action: अगले हफ्ते इन शेयरों में होगी बड़ी हलचल! डिविडेंड, बायबैक और स्पिन ऑफ की पूरी लिस्टBest FD Rates: SBI से लेकर Small Finance Banks तक, कहां मिल रहा सबसे ज्यादा FD ब्याज? पूरी लिस्ट देखेंभारत बना एशिया का सबसे बड़ा निवेश ठिकाना! रिपोर्ट में चीन और जापान भी पीछेIRFC OFS रहा हिट! सरकार की झोली में आए ₹2,100 करोड़, रिटेल निवेशकों ने किया मालामालNALCO, Hindalco: एल्युमिनियम शेयरों से निकलने का वक्त? रिपोर्ट में 30-40% डाउनसाइड की चेतावनीApple ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका! MacBook और iPad हुए महंगे, कंपनी ने बताई बड़ी वजह₹12.48 लाख करोड़ की AMC, आखिर क्यों खास है SBI Mutual Fund IPO?Apollo से Medanta तक, इन 4 Hospital Stocks में बड़ा मौका! ब्रोकरेज दिया 40% तक का टारगेटBank Holiday: मुहर्रम पर आज बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले जरूर जान लें आपके शहर का अपडेट

चौतरफा मंदी ने बिगाड़े घरेलू उपकरणों के समीकरण

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 11:01 AM IST

घरेलू उपकरण का कारोबार भी इन दिनों मंदी का रोना रो रहा है। हीटर से लेकर गीजर तक बनाने छोटे उत्पादकों ने तो अपने उत्पादन में 40 फीसदी तक की कटौती कर दी है।


वे फिलहाल पिछले साल के बचे-खुले माल को निकालने में लगे हैं। दूसरी तरफ घरेलू उपकरण के विक्रेताओं के कारोबार में दीपावली से लेकर अब तक 30 फीसदी की कमी दर्ज की जा चुकी है। इन विक्रेताओं को आने वाले समय में और गिरावट की आशंका है।

घरेलू उपकरण के लघु निर्माताओं का यह भी कहना है कि सरकार द्वारा उत्पाद कर में 4 फीसदी की कमी से उन्हें कोई लाभ नहीं मिलेगा। क्योंकि वे पहले से ही उत्पाद कर के दायरे से बाहर है।

कारोबारियों के मुताबिक घरेलू उपकरण के तहत आने वाले व्हाइट गुड्स की मांग मंदी के कारण खास तौर से प्रभावित हुई है। पिछले तीन महीनों से इन वस्तुओं की मांग में लगातार गिरावट हो रही है।

फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स के सलाहकार एवं घरेलू उपकरण के निर्माता अजय बजाज कहते हैं, ‘दीपावली के दौरान घरेलू उपकरणों की सबसे अधिक बिक्री होती है, लेकिन इस साल दीपावली के मौके पर होने वाली बिक्री में पिछले साल के मुकाबले करीब 25 फीसदी की गिरावट रही। उसके बाद से यह बाजार उठ नहीं पाया।’

उनके मुताबिक फिलहाल यह गिरावट 30 फीसदी के स्तर पर है। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक घरेलू उपकरण का दीपावली के दौरान दिल्ली में एक सप्ताह में लगभग 100 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। स्थानीय निर्माताओं के मुताबिक मंदी ने उनके निर्यात व्यापार को भी चौपट कर दिया है।

ये निर्माता मुख्य रूप से अफ्रीकी एवं पूर्वी देशों में घरेलू उपकरण का निर्यात करते हैं। पिछले दो महीनों से इन्हें निर्यात का कोई भी नया ऑर्डर नहीं मिला है।

कारोबारियों ने बताया कि घरेलू उपकरण के आयात में 30-40 फीसदी की कमी आ चुकी है। आयात करने वाले देशों में चीन सबसे अव्वल है।

घरेलू उपकरण के निर्माता व कारोबारियों की यह भी शिकायत है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तांबा, स्टील व प्लास्टिक जैसी चीजों के भाव में 40 फीसदी तक की गिरावट का उन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

Advertisement
First Published - December 24, 2008 | 8:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement