facebookmetapixel
Advertisement
टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के लिए 1,550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 3,600 रोजगार की संभावनाचुनावी साल में योगी सरकार का एक्सप्रेसवे-उद्योग पर बड़ा दांव, पेश किया ₹59,019 करोड़ का अनुपूरक बजटStock Market: शेयर बाजार की 4 दिन की रैली खत्म! Sensex-Nifty क्यों गिरे?भारत बनेगा दुनिया का बड़ा Fuel Export Hub? तेल से होगी तगड़ी कमाई!Bharti Airtel Q1 Results: नए ग्राहकों और महंगे रिचार्ज प्लान से एयरटेल का मुनाफा 37% उछला, 1.49 करोड़ नए यूजर्स जुड़ेNykaa Q1 Results: मुनाफा 3.3 गुना बढ़कर ₹79.76 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी 29% की जोरदार बढ़तExplainer: ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड अब पर्याप्त नहीं? एक्सपर्ट्स ने 30-40-50 उम्र वालों के लिए बताई सही रणनीतिNFO Alert: जियो ब्लैकरॉक का पहला ETF लॉन्च, ₹500 से टॉप-50 कंपनियों में निवेश का मौकाIncome Tax Return गलत भर दिया? Revised Return से मिनटों में ऐसे सुधारें अपनी ITREPFO मेंबर्स दें ध्यान! PF फंड-पेंशन का फायदा चाहते हैं तो तुरंत अपडेट करें अपनी जॉइनिंग और एग्जिट डेट

उत्तराखंड, उप्र में एयरसेल करेगी निवेश

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 10:49 PM IST

देश की पांचवीं सबसे बड़ी जीएसएम दूरसंचार सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी एयरसेल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में दिसंबर 2009 तक 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
कंपनी ने गुरुवार को इन दो राज्यों में सेवाओं की शुरुआत की। कंपनी इन राज्यों में बुनियादी ढांचों के विकास के लिए अब तक तकरीबन 750 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।
एयरसेल के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) गुरदीप सिंह ने बताया, ‘हमने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 1,500 सेल साइट्स तैयार किए हैं, जिन्हें आने वाले महीनों में बढ़ाकर 2,500 तक किया जाएगा।’
राज्य के ग्रामीण इलाके में केवल 21 फीसदी आबादी के पास मोबाइल की पहुंच है और यहां अभी विस्तार की बहुत गुंजाइश है। एयरसेल की सेवा फिलहाल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 160 शहरों और 2,735 गांवों में उपलब्ध है और जून 2009 तक इसे 9,000 गांवों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। राज्य में पोस्ट पेड सेवा को अगले 15 दिनों में शुरू की जाएगी।

Advertisement
First Published - April 2, 2009 | 11:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement