facebookmetapixel
Advertisement
BSE Share: Nifty 50 में होगी BSE की एंट्री, Wipro की जगह लेगा शेयर; 30 सितंबर से लागू होगा बदलावजुलाई में SBI Life की रफ्तार तेज, HDFC Life पिछड़ी; आगे कैसी रहेगी बीमा कंपनियों की चाल?Crude Oil Price: कच्चे तेल में तेजी, WTI 82.18 डॉलर तो ब्रेंट 87.76 डॉलर परStock Market Today: बाजार खुलेगा गिरावट के साथ? GIFT Nifty लाल निशान में, Iran-US तनाव और कच्चे तेल ने बढ़ाई चिंताStocks To Watch Today: BEL से Lupin तक 10 शेयरों में बड़ा अपडेट, कहीं मिला ऑर्डर तो कहीं जुटेगा पैसा; आज बाजार में किस स्टॉक पर रहेगी नजर?1601 नंबर से आएगी अधिकृत कॉल, TRAI ने ठगी रोकने के लिए बढ़ाया दायरानरसिम्हा राव-मनमोहन से वाजपेयी-मोदी तक: एनके सिंह ने बताया कैसे बदला भारत की आर्थिक स्थिरता का सफरझारखंड में भर्ती परीक्षाओं की कथित धांधली पर बवाल, छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्जGen Z तक पहुंच बढ़ाने की तैयारी में RSS, विशाखापत्तनम में होगी अहम बैठकBP India 2030 तक तेल-गैस क्षेत्र में करेगी $4 अरब का निवेश, ‘समुद्र मंथन’ योजना से कंपनी को बड़ी उम्मीदें

औद्योगिक क्लस्टर बनेंगे आगरा और प्रयागराज

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:12 AM IST

उत्तर प्रदेश में आगरा और प्रयागराज जिले में दो बड़े औद्योगिक क्लस्टर बनेंगे। दोनो क्लस्टर इन जिलों से होकर गुजरने वाले औद्योगिक गलियारे के आसपास स्थापित होंगे। केंद्र सरकार ने आगरा और प्रयागराज में दो बड़े औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने पर अपनी सहमति जता दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार से अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे (एकेआईसी) में दो एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर (आईएमसी) विकसित करने की अनुमति देने का अनुरोध किया था। प्रदेश सरकार के इस प्रस्ताव पर सहमति जताते  हुए केंद्र सरकार ने आगरा और प्रयागराज में औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है।
अब प्रयागराज में सरस्वती हाई टेक सिटी और आगरा में एक्सप्रेस वे के निकट एक ग्रीनफील्ड साइट पर यूपीसीडा इन एकीकृत औद्योगिक क्लस्टर (आईएमसी) को विकसित करेगा।
इन आईएमसी में लगभग 15,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा और इनसे एक लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होंगे।
उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मयूर माहेश्वरी के मुताबिक केंद्र सरकार ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी में संतुलित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन आईएमसी की स्थापना करने संबंधी प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
आगरा में प्रस्तावित आईएमसी लगभग 1050 एकड़ में फैला होगा। आगरा किले और ताजमहल से इसकी दूरी लगभग 20 किमी है। जबकि प्रयागराज में सरस्वती हाई टेक सिटी में प्रस्तावित आईएमसी का क्षेत्रफल 1139 एकड़ है। यह प्रयागराज से 10 किमी की दूरी पर है। 

Advertisement
First Published - August 2, 2021 | 12:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement