facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

11 मेगा परियोजनाओं को हरी झंडी

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 10:00 AM IST

पंजाब सरकार की अधिकार प्राप्त समिति ने पंजाब के विकास के लिए 11 नई मेगा योजनाओं को हरी झंडी दिखा दी है।


इन योजनाओं के तहत 2815.06 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने गुरुवार को रेल मंत्री लालू प्रसाद  से दिल्ली से भटिंडा के बीच शताब्दी एक्सप्रेस चलाने जाने की मांग की।

सरकार को उम्मीद है कि इन मेगा योजनाओं के चालू होने से लगभग 20,465 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया जा सकेगा।

इस बाबत पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के मीडिया सलाहकार हरचरन बैंस ने कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं में से तीन परियोजनाएं निर्माण क्षेत्र के लिए होंगी।

इनमें गोविंदवाल साहिब में तायाल एनर्जी लिमिटेड की 507.98 करोड़ रुपये के निवेश वाली परियोजना, मोहाली में मेरियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की 250 करोड़ रुपये की परियोजना व अमृतसर में वजीर सिंह यार्नस प्राइवेट लिमिटेड की 31.49 करोड़ रुपये की परियोजना शमिल है।

दूसरी ओर लालू प्रसाद को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि कहा कि मालवा क्षेत्र के लोगों को सुविधाजनक यात्रा सुविधा मुहैया कराने के लिए इस रेल गाड़ी को तुरंत शुरू किया जाना जरूरी है।

यह रेल गाड़ी दिल्ली से रोहतक और जींद होते हुए भटिंडा तक जाएगी। क्षेत्र के पेशेवर, राजनेता, अधिकारी और व्यापारी इस रेल गाड़ी को चलाने की मांग कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - December 18, 2008 | 8:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement