Skip to content
  मंगलवार 6 जून 2023
Trending
June 6, 2023Closing Bell: बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लगभग स्थिर June 6, 2023इस साल देश में कोयले की नहीं होगी कमीः कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशीJune 6, 2023Bihar Bridge Collapse : पुल मामले में निर्माण कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारीJune 6, 2023ईरान ने अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच हाइपरसोनिक मिसाइल निर्माण का किया दावाJune 6, 2023RBI की मॉनेटरी पॉलिसी समिति की बैठक शुरू, रीपो रेट यथावत रहने की उम्मीदJune 6, 2023Odisha Train Accident : सीबीआई ने शुरू की जांच, रेल अधिकारियों से की पूछताछJune 6, 2023रिटेल आभूषण बाजार में बिड़ला ग्रुप की एंट्री, टाटा के तनिष्क से होगी सीधी टक्कर!June 6, 2023Honda की 2030 तक भारत में पांच नई SUV उतारने की योजनाJune 6, 2023IND vs AUS WTC Final 2023 Preview: ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती के बीच ICC खिताब का सूखा खत्म करने उतरेगा भारतJune 6, 2023Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण सिंह के उप्र स्थित आवास का किया दौरा; सहयोगियों, कर्मचारियों के बयान किए दर्ज
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  आज का अखबार  प्रतिबंध के बाद भी ‘टिकटॉक जोखिम’ बरकरार
आज का अखबारलेख

प्रतिबंध के बाद भी ‘टिकटॉक जोखिम’ बरकरार

देवांशु दत्तादेवांशु दत्ता—March 30, 2023 12:02 AM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

नई तकनीक कभी-कभी ऐसे परिणाम लाती है जिनकी कल्पना किसी ने नहीं की होती है। टिकटॉक एक ऐसा ही उदाहरण है। किसने सोचा था कि 15 सेकंड के वीडियो के साथ एक ऐप्लीकेशन सुरक्षा के लिए जोखिम बन जाएगा और विभिन्न देशों की सरकारों को माथापच्ची करने पर विवश कर देगा?

आइए, पहले तकनीक की उस यात्रा पर विचार करते हैं जिसका परिणाम टिकटॉक के रूप में सामने आया। कहानी तब शुरू हुई जब 2000 के मध्य में स्टीव जॉब्स ने बाजार में स्मार्टफोन उतारे और मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक की शुरुआत की।

इसके बाद ट्विटर और इंस्टाग्राम भी आ गए। यूट्यूब और द्रष्टव्य (विजुअल) सोशल मीडिया एक बड़ी क्रांति के द्योतक बन गए। इसके साथ ही किसी व्यक्ति या वस्तु का स्थान बताने वाली सेवाएं (लोकेशन सर्विस) भी उपलब्ध हो गई। सेल्फी संस्कृति का चलन शुरू होने से मोबाइल फोन उच्च क्षमता वाले कैमरों से लैस होने लगे।

इन बदलाव के साथ भारत की युवा आबादी में सृजन क्षमता और खुद को सजने-संवारने और अच्छा दिखाने की ललक पहले से मौजूद थी। कुल मिलाकर परिस्थितियां ऐसी बन गईं जिनसे टिकटॉक के लिए जमीन तैयार हो गई। हालांकि, इसी दौरान इसी तरह की खूबियों वाले कई दूसरे ऐप भी आए मगर टिकटॉक अपने बेहतर इंटरफेस और नए लोगों को तेजी से जोड़ने की क्षमता के कारण उन्हें (दूसरे ऐप को) पटखनी देने में कामयाब रही। टिकटॉक के साथ लोगों के जुड़ने का सिलसिला जोर पकड़ने लगा और कारवां आगे बढ़ता ही गया। टिकटॉक पर सामग्री डालने वाले लोगों (कंटेंट क्रिएटर) के लिए कमाई करने के कई जरिये हैं।

मगर टिकटॉक के साथ जुड़ी सूचनाएं सार्वजनिक या चोरी होने का जोखिम है। टिकटॉक कोई जासूसी करने वाला ऐप नहीं है बल्कि इसके काम करने का तरीका ही कुछ ऐसा है। टिकटॉक अपने उपयोगकर्ताओं से कई तरह की अनुमति मांगती है। जहां कहीं भी टिकटॉक ऐप डाउनलोड किया जाता है वहां यह कई तरह की गतिविधियों पर नजर रखती है। यह अपने उपयोगकर्ताओं से जुड़ी सभी जानकारियां अपने सर्वर में सहेज कर रखती है।

यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि टिकटॉक का इस्तेमाल करने वाले लोगों का जीवन एक खुली किताब है जिसे कोई भी पढ़ सकता है। कोई भी आसानी से पता लगा सकता है कि उपयोगकर्ता कहां है और वह क्या कर रहा है। इतना ही नहीं, उपयोगकर्ताओं के मित्रों एवं उनकी रुचि और संभवत: व्यक्तिगत बैंकिंग से जुड़ी जानकारियां भी आसानी से चुराई जा सकती हैं। अगर टिकटॉक का इस्तेमाल सेना और कानून लागू करने वाली एजेंसियां करेंगी तो इससे सुरक्षा संबंधी जोखिम खड़ा हो सकता है।

अगर राजनीतिज्ञ और नीति निर्धारक भी इसका टिकटॉक का इस्तेमाल करते हैं (इस्तेमाल हो भी रहा है) तो सुरक्षा संबंधी खतरा पैदा होने का डर रहता है। मगर टिकटॉक के पीछे का ढांचा कुछ इसी तरह काम करता है। ज्यादातर लोग तकनीकी उपकरणों के इस्तेमाल में दक्ष नहीं होते हैं और अपनी निजी जानकारियां सार्वजनिक होने को लेकर लापरवाह रहते हैं। ऐसे मोबाइल उपभोक्ता भी कम ही होते हैं जो शुरू से अंत तक यूजर लाइसेंस एग्रीमेंट पढ़ते हैं या ऐप द्वारा मांगी गई परमिशन को ध्यान से देखते हैं।

टिकटॉक ऐप चलाना काफी सरल होता है। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि ऐप डाउनलोड करने के 10 मिनट के भीतर तकनीक की समझ नहीं रखने वाला कोई 70 साल का व्यक्ति भी टिकटॉक पर जाकर वीडियो बनाकर सामग्री पोस्ट कर सकता है और ऐप पर पहले से मौजूद सामग्री देख सकता है। यही वजह है कि टिकटॉक तेजी से लोगों, खासकर युवाओं के बीच लोकप्रिय हुआ है।

टिकटॉक का नियंत्रण चीन की कंपनी बाइटडांस के पास के पास है। जब चीन के सर्वर पर सूचनाएं सहेज कर रखी जाती हैं तो चीन की सरकार इन्हें एकत्र करने के लिए कोई भी तर्क देने से पीछे नहीं रहती है। सिंगापुर में बाइटडांस के सर्वर पर मौजूद सूचनाएं अगर चीन के खुफिया विभाग के लिए काम के लायक रहती हैं तो चीन की सरकार नैशनल इंटेलीजेंस लॉ का हवाला देकर इनका इस्तेमाल कर सकती है। यह भारत के मसौदा निजता विधेयक से काफी मिलता-जुलता है। इस बात की भी कोई गारंटी नहीं है कि अगर टिकटॉक सूचना संग्रह करने की नीति में कोई बदलाव करती है तो पूर्व में एकत्र सूचनाएं हटा या समाप्त कर दी जाएंगी।

भारत ने 2020 के मध्य में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया था। उस समय तक भारत में टिकटॉक के कम से कम 20 करोड़ सक्रिय देसी उपयोगकर्ता थे। बच्चे भी विवाह, जन्मदिन पार्टी, या कुछ हल्की-फुल्की सामग्री साझा कर पैसे कमा रहे थे। टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने से इस पर सामग्री डालने वाले लोगों की जीविका पर असर तो जरूर हुआ मगर भारत के लोगों ने टिकटॉक का इस्तेमाल करना नहीं छोड़ा।

इसके उलट टिकटॉक पॉर्नहब के साथ उन 2 ऐप में शामिल है जो भारतीयों को इंटरनेट प्रतिबंध की काट निकालने की तरकीब बताते हैं। प्रतिबंध लगन के लगभग तीन साल बाद टिकटॉक पर आई नई सामग्री भारत में लगातार व्हाट्सऐप के जरिये साझा की जा रही हैं और यह टिकटॉक का इस्तेमाल नहीं करने वाले लोगों के लिए ये मुफ्त में उपलब्ध हैं।

यूक्रेन युद्ध ने इस ओर हमारा ध्यान खींचा है कि किस तरह सोशल मीडिया और वास्तव में मोबाइल फोन का लापरवाही से इस्तेमाल खतरे को आमंत्रण दे सकते हैं। मोबाइल या सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले लोगों के स्थान का पता आसानी लगाया सकता है और उन्हें नुकसान पहुंचा जा सकता है। मगर इनमें ज्यादातर खतरे ऐसे हैं जो चुपके से अपने पांव पसार रहे हैं।
भारत में टिकटॉक पर प्रतिबंध का बहुत असर नहीं हुआ हैं, हां इस पर सामग्री डालने वाले लोग जरूर छुप गए हैं। यह भी स्पष्ट नहीं है कि

ब्रिटेन में सरकारी अधिकारियों पर टिकटॉक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का कुछ खास असर हुआ है या नहीं। अमेरिका भी टिकटॉक को प्रोजेक्ट टेक्सस (डेटा सुरक्षित करने से जुड़ी पहल) के जरिये अपनी नीतियों में बदलाव करने के लिए कह रहा है मगर यह उपाय पर्याप्त नहीं दिख रहा है। यह भी साफ नहीं है कि अमेरिका में नीति निर्धारक चीन की सरकार के विरोध की वजह से बाइटडांस पर दबाव डाल पाएंगे या नहीं।

मेरे ख्याल से इसका एक समाधान हो सकता है। अगर टिकटॉक की तरह ही खूबियों और बेहतर यूजर इंटरफेस वाला ऐप तैयार किया जाए तो शायद बात बन सकती है। इसे यूरोपीय संघ में रखा जाए जहां पर निजता सुरक्षा कानून श्रेष्ठ माने जाते हैं। हालांकि, टिकटॉक की तरह लोगों के तेजी से जुड़ने से मिलने वाले लाभ को दोहरा पाना मुश्किल जरूर होगा। मगर एक अरबपति ऐसा है जो इस तरह की पहल करना चाह रहा है। वह इसे एक संभावित अवसर के रूप में देख सकता है।

FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

स्टॉक लिमिट का फिलहाल अरहर पर असर नहीं, भाव में मजबूती बरकरार

June 5, 2023 11:31 PM IST
आज का अखबार

प्रबंधन को जवाबदेह बनाएं बैंकों के बोर्ड : RBI डिप्टी गवर्नर

June 5, 2023 11:26 PM IST
आज का अखबार

निगरानी के दायरे में लाएं बैंक शुल्क, KYC अपडेट न होने पर अकाउंट बंद करना ठीक नहीं

June 5, 2023 11:20 PM IST
आईटी

मोजो स्टोरी और तन्मय भट्ट के YouTube चैनलों को हैकर्स ने किया डिलीट, हर कोई हक्का-बक्का

June 5, 2023 11:17 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

UBS का स्विट्जरलैंड में होगा इकलौता राज, 12 जून तक पूरा हो सकता है क्रेडिट सुइस का अधिग्रहण

June 5, 2023 4:27 PM IST
आपका पैसा

ITR Filing 2023: कैपिटल गेन पर कब उठा सकते हैं डिडक्शन का फायदा

June 5, 2023 12:25 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

क्रू़ड ऑयल को लेकर सऊदी अरब का बड़ा फैसला, ओपेक + देशों की उम्मीद को लगा झटका

June 5, 2023 11:11 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

भारत-ब्रिटेन व्यापार वार्ता, यात्री वाहनों के लिए शुल्क पर विचार

June 5, 2023 1:05 AM IST
अन्य

पूर्वोत्तर भारत की 8 पहाड़ी राज्यों के लिए आवंटित राशि में करीब दो तिहाई धन का इस्तेमाल नहीं: CGA

June 5, 2023 12:07 AM IST
अंतरराष्ट्रीय

ओडिशा ट्रेन हादसा : ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने शोक जताया

June 4, 2023 5:08 PM IST

Trending Topics


  • Stock Market Live Updates
  • Stock Market Today
  • Stocks to Watch Today
  • Byju
  • S&P Global
  • Gold-Silver Price
  • Mutual Funds
  • Apple WWDC 2023
  • IKIO Lighting IPO

सबकी नजर


Closing Bell: बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लगभग स्थिर 

June 6, 2023 4:00 PM IST

इस साल देश में कोयले की नहीं होगी कमीः कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी

June 6, 2023 3:56 PM IST

Bihar Bridge Collapse : पुल मामले में निर्माण कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी

June 6, 2023 3:40 PM IST

ईरान ने अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच हाइपरसोनिक मिसाइल निर्माण का किया दावा

June 6, 2023 3:31 PM IST

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी समिति की बैठक शुरू, रीपो रेट यथावत रहने की उम्मीद

June 6, 2023 3:27 PM IST

Latest News


  • Closing Bell: बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लगभग स्थिर June 6, 2023
  • इस साल देश में कोयले की नहीं होगी कमीः कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशीJune 6, 2023
  • Bihar Bridge Collapse : पुल मामले में निर्माण कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारीJune 6, 2023
  • ईरान ने अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच हाइपरसोनिक मिसाइल निर्माण का किया दावाJune 6, 2023
  • RBI की मॉनेटरी पॉलिसी समिति की बैठक शुरू, रीपो रेट यथावत रहने की उम्मीदJune 6, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60431.00 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60431
380.06%
निफ्टी60431
380%
सीएनएक्स 50014954
130.08%
रुपया-डॉलर82.05
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.6017.08
IDBI Bank51.679.66
Guj. Ambuja Exp265.707.51
Welspun India80.936.40
Chola Financial600.304.48
Graphite India278.304.43
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
AU Small Finance679.2017.07
F A C T320.8012.40
IDBI Bank51.709.77
Guj. Ambuja Exp265.557.66
Welspun India81.156.64
Ingersoll-Rand2763.055.53
आगे पढ़े  

# TRENDING

Stock Market Live UpdatesStock Market TodayStocks to Watch TodayByjuS&P GlobalGold-Silver PriceMutual FundsApple WWDC 2023IKIO Lighting IPO
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us