Representative Image
कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) में जमा रकम पर मिलने वाली ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए EPF पर 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी गई है। इस संबंध में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक शुक्रवार, 28 फरवरी को हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया। बोर्ड ने मौजूदा दर को बनाए रखने का निर्णय लिया, जिससे करोड़ों कर्मचारियों को राहत मिली है।
घर बैठे ऐसे चेक करें अपना EPF बैलेंस, ये रहे आसान तरीके
अगर आप सैलरीड कर्मचारी हैं और अपने EPFO अकाउंट का बैलेंस चेक करना चाहते हैं, तो अब यह काम घर बैठे ही किया जा सकता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों को कई तरीकों से बैलेंस चेक करने की सुविधा देता है। आइए जानते हैं कैसे-
यह भी पढ़ें: EPFO ने बढ़ाई डेडलाइन, प्राइवेट कर्मचारियों ने ली राहत की सांस; Aadhaar के जरिए ऐस करें EPF UAN एक्टिवेट
अगर आप अपने पीएफ (Provident Fund) खाते का बैलेंस जानना चाहते हैं, तो इसे एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक एसएमएस भेजना होगा।
उदाहरण के लिए, अगर आपको जानकारी अंग्रेजी में चाहिए, तो “EPFOHO UAN ENG” टाइप कर भेजें।
अगर आप मराठी में जानकारी चाहते हैं, तो “EPFOHO UAN MAR” भेजें।
यह भी पढ़ें: EPF Calculator: ₹15,000 बेसिक सैलरी, 25 साल उम्र; रिटायरमेंट पर कितना मिलेगा फंड, समझें कैलकुलेशन
आप निम्नलिखित भाषाओं में अपडेट प्राप्त कर सकते हैं:
भाषा | कोड |
अंग्रेजी | ENG |
हिंदी | HIN |
पंजाबी | PUN |
गुजराती | GUJ |
मराठी | MAR |
कन्नड़ | KAN |
तेलुगु | TEL |
तमिल | TAM |
मलयालम | MAL |
बंगाली | BEN |
ध्यान दें: यह सुविधा तभी उपलब्ध होगी जब आपका यूएएन (UAN) नंबर एक्टिव हो और आपके बैंक खाते, आधार और पैन कार्ड से लिंक हो। अगर यूएएन लिंक नहीं है, तो पहले ई-केवाईसी (eKYC) प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
अगर आप एसएमएस नहीं भेजना चाहते, तो सिर्फ एक मिस्ड कॉल देकर भी अपने पीएफ अकाउंट की डिटेल्स हासिल कर सकते हैं।
कॉल अपने आप डिस्कनेक्ट हो जाएगी और कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर एक एसएमएस के जरिए पीएफ बैलेंस की जानकारी भेज दी जाएगी।