facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

IRCTC यूजर्स ध्यान दें! अब Tatkal टिकट बुकिंग से पहले कराना होगा Aadhaar ऑथेंटिकेशन, जानें पूरा प्रोसेस

Advertisement

Tatkal Ticket Booking: रेलवे ने 10 जून को जारी एक सर्कुलर में कहा है कि तत्काल योजना के तहत टिकट अब सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेंगे जिनका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक है।

Last Updated- June 20, 2025 | 2:29 PM IST
Aadhaar IRCTC
Representative Image

Tatkal Ticket Booking: अगर आप 1 जुलाई 2025 के बाद IRCTC से तत्काल टिकट बुकिंग करना चाहते हैं, तो आपके लिए आधार ऑथेंटिकेशन (Aadhaar Authentication) कराना जरूरी होगा। इंडियन रेलवे ने 10 जून को जारी एक सर्कुलर में कहा है कि तत्काल योजना के तहत टिकट अब सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेंगे जिनका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक है।

रेल मंत्रालय ने एक नया नियम जारी किया है, जिसके तहत अब तत्काल टिकट बुकिंग के समय मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP की पुष्टि अनिवार्य होगी। यह नियम 15 जुलाई 2025 से लागू किया जाएगा।

मंत्रालय के मुताबिक, तत्काल टिकट सिर्फ भारतीय रेलवे के कंप्यूटराइज्ड पीआरएस (Passenger Reservation System) काउंटरों या अधिकृत एजेंटों के जरिए ही बुक किए जा सकेंगे। बुकिंग करते समय जो मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा, उस पर एक सिस्टम-जनरेटेड OTP भेजा जाएगा, जिसकी पुष्टि करने के बाद ही टिकट बुकिंग पूरी होगी।

इस कदम का उद्देश्य फर्जी बुकिंग पर रोक लगाना और यात्रियों की पहचान को मजबूत करना है।

इसलिए अगर आपने अभी तक अपना आधार IRCTC अकाउंट से लिंक नहीं किया है, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके तुरंत इसे अपडेट कर लें।

Tatkaal Ticket Booking: IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

  1. IRCTC की वेबसाइट पर जाएं
    IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in पर जाएं और अपने यूज़रनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  2. ‘My Profile’ सेक्शन में जाएं
    लॉगिन करने के बाद ऊपर दाईं ओर दिए गए ‘My Account’ या ‘My Profile’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. ‘Aadhaar KYC’ विकल्प चुनें
    प्रोफाइल में ‘Aadhaar KYC’ का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  4. अपना आधार नंबर दर्ज करें
    अब आधार नंबर (12 अंकों का) दर्ज करें और ‘Send OTP’ पर क्लिक करें।
  5. OTP दर्ज कर KYC पूरा करें
    आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। इस OTP को डालें और वेरीफाई करें। सफल वेरीफिकेशन के बाद आपका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक हो जाएगा।

Tatkaal Ticket Booking: क्यों जरूरी है Aadhaar Authentication?

रेलवे ने यह कदम टिकट बुकिंग में पारदर्शिता और फर्जी बुकिंग रोकने के लिए उठाया है। अब केवल Aadhaar वेरीफाइड यूज़र्स ही तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे, जिससे टिकटों का दुरुपयोग रोका जा सके।

कब से लागू होगा नया नियम?

  • 1 जुलाई 2025 से यह नियम लागू हो जाएगा।
  • बिना आधार लिंक किए Tatkal टिकट बुकिंग संभव नहीं होगी।

Advertisement
First Published - June 20, 2025 | 1:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement