facebookmetapixel
Advertisement
₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ताजून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकमपेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भी

PPF सहित सभी स्मॉल सेविंग स्कीम्स के लिए दूसरी तिमाही में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं: वित्त मंत्रालय

Advertisement

नोटिफिकेशन के मुताबिक, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा पर 8.2% ब्याज दर मिलेगी, जबकि तीन साल की सावधि जमा (FD) पर ब्याज 7.1% पर बरकरार रहेगा।

Last Updated- June 30, 2025 | 7:08 PM IST
small savings schemes

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए PPF और NSC सहित विभिन्न स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह लगातार छठी तिमाही है जब स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरों को यथावत रखा गया है। वित्त मंत्रालय ने एक नोटफिकेशन में कहा, ‘‘एक जुलाई, 2025 से शुरू होकर 30 सितंबर, 2025 को समाप्त होने वाली तिमाही में विभिन्न छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें अपरिवर्तित रहेंगी। इन योजनाओं पर वही ब्याज दर मिलती रहेगी जो वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही के लिए अधिसूचित की गयी थी।’’

नोटिफिकेशन के मुताबिक, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा पर 8.2% ब्याज दर मिलेगी, जबकि तीन साल की सावधि जमा (FD) पर ब्याज 7.1% पर बरकरार रहेगा। लोकप्रिय सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) और डाकघर बचत जमा योजनाओं की ब्याज दरें भी दूसरी तिमाही के लिए क्रमशः 7.1% और 4% पर बरकरार रखी गई हैं।

Also read: बैंक, NBFCs, म्युचुअल फंड और बीमा कंपनियों की सेहत ठीक, लेकिन ग्लोबल संकटों से बाजार में अस्थिरता: RBI

KVP पर ब्याज दर पहले की तरह 7.5% होगी

किसान विकास पत्र (KVP) पर ब्याज दर पहले की तरह 7.5% होगी और यह निवेश 115 महीनों में परिपक्व होगा। राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) पर ब्याज दर जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए 7.7% पर बनी रहेगी। पहली तिमाही की तरह दूसरी तिमाही में भी मासिक आय योजना में निवेश करने वालों को 7.4% ब्याज मिलता रहेगा।

इसके साथ ही डाकघरों और बैंकों द्वारा संचालित छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में लगातार छठी तिमाही में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने ब्याज दरों में पिछली बार बदलाव 2023-24 की चौथी तिमाही में कुछ योजनाओं में किया था। सरकार प्रत्येक तिमाही में छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को अधिसूचित करती है।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - June 30, 2025 | 7:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement