facebookmetapixel
60/40 की निवेश रणनीति बेकार…..’रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने निवेशकों को फिर चेतायाTCS में 26% तक रिटर्न की उम्मीद! गिरावट में मौका या खतरा?किसानों को सौगात: PM मोदी ने लॉन्च की ₹35,440 करोड़ की दो बड़ी योजनाएं, दालों का उत्पादन बढ़ाने पर जोरECMS योजना से आएगा $500 अरब का बूम! क्या भारत बन जाएगा इलेक्ट्रॉनिक्स हब?DMart Q2 Results: पहली तिमाही में ₹685 करोड़ का जबरदस्त मुनाफा, आय भी 15.4% उछलाCorporate Actions Next Week: अगले हफ्ते शेयर बाजार में होगा धमाका, स्प्लिट- बोनस-डिविडेंड से बनेंगे बड़े मौके1100% का तगड़ा डिविडेंड! टाटा ग्रुप की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेBuying Gold on Diwali 2025: घर में सोने की सीमा क्या है? धनतेरस शॉपिंग से पहले यह नियम जानना जरूरी!भारत-अमेरिका रिश्तों में नई गर्मजोशी, जयशंकर ने अमेरिकी राजदूत गोर से नई दिल्ली में की मुलाकातStock Split: अगले हफ्ते शेयरधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, कुल सात कंपनियां करेंगी स्टॉक स्प्लिट

Gold ETF: लगातार तीसरे महीने निवेशकों को भाया गोल्ड ईटीएफ, फरवरी में निवेश 3 साल की ऊंचाई पर पहुंचा

फरवरी के दौरान ग्लोबल लेवल पर गोल्ड ईटीएफ में निवेश 9.4 बिलियन डॉलर बढ़ा। मार्च 2022 के बाद इन्वेस्टमेंट डिमांड में यह सबसे बड़ी मासिक बढ़ोतरी है।

Last Updated- March 11, 2025 | 3:37 PM IST
Gold ETF

Gold ETF in Feb 2025: गोल्ड के लिए नए साल का दूसरा महीना भी शानदार रहा। फरवरी के दौरान लगातार तीसरे महीने इन्वेस्टमेंट डिमांड में तेजी देखने को मिली। गोल्ड ईटीएफ  (gold ETF) के आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) से मिले ताजा आंकड़ों के मुताबिक फरवरी के दौरान ग्लोबल लेवल पर गोल्ड ईटीएफ में निवेश 9.4 बिलियन डॉलर बढ़ा। मार्च 2022 के बाद इन्वेस्टमेंट डिमांड में यह सबसे बड़ी मासिक बढ़ोतरी है। वॉल्यूम /होल्डिंग के लिहाज से इस दौरान निवेश में 99.9 टन की वृद्धि हुई। सोने की कीमतों में तेजी और लगातार तीसरे महीने आए इनफ्लो के दम पर फरवरी 2025 के अंत तक गोल्ड ईटीएफ का एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी AUM बढ़कर रिकॉर्ड 306 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। टोटल होल्डिंग भी पिछले महीने के अंत तक 3,353 टन पर दर्ज किया गया जो जुलाई 2023 के बाद सबसे ज्यादा है। जनवरी की तुलना में एसेट अंडर मैनेजमेंट और टोटल होल्डिंग दोनों में कमश: 4.1 फीसदी और 3.1 फीसदी की वृद्धि हुई।

ग्लोबल लेवल पर ट्रेड वॉर की आशंका और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच फरवरी के दौरान सोने के भाव में यूएस डॉलर और भारतीय रुपये में क्रमश: 1 फीसदी और 4 फीसदी का इजाफा हुआ।

जनवरी 2025 के दौरान गोल्ड ईटीएफ में निवेश 3 बिलियन डॉलर यानी 34.5 टन बढ़ा था। दिसंबर 2024 के दौरान भी गोल्ड ईटीएफ में निवेश 0.3 बिलियन डॉलर यानी 3.6 टन बढ़ा था।  इससे पहले बीते साल नवंबर में लगातार छह महीने  की तेजी के बाद गोल्ड ईटीएफ में 2.1 बिलियन डॉलर यानी 28.6 टन का आउटफ्लो दर्ज किया गया था।

फरवरी के दौरान गोल्ड ईटीएफ को सबसे तगड़ा सपोर्ट नार्थ अमेरिका से मिला। पिछले महीने नार्थ अमेरिकी  फंडों में  गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ जुलाई 2020 के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान नार्थ अमेरिकी  फंडों में  6.8  बिलियन  डॉलर (+72.2 टन) का नेट इनफ्लो देखा गया। इससे पहले नार्थ अमेरिकी  फंडों में दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 के दौरान आउटफ्लो देखा गया था। 

इस दौरान एशिया में  निवेशकों ने नेट 2.3 बिलियन डॉलर (+24.4 टन) डाले। एशिया में चीन इनफ्लो के मामले में सबसे आगे रहा। इस दौरान गोल्ड ईटीएफ में निवेशकों ने 1,933.4 मिलियन डॉलर (+20.6 टन)  डाले।  घरेलू इक्विटी मार्केट में जारी गिरावट और ग्लोबल अनिश्चितता के बीच भारत में भी  निवेशक गोल्ड ईटीएफ में जमकर पैसा लगा रहे हैं। भारत में इस दौरान 220.5 मिलियन डॉलर  (+2.3 टन) का इनफ्लो दर्ज किया गया।

पिछले महीने यूरोप में गोल्ड ईटीएफ में 0.2 बिलियन  डॉलर (+2 टन) का नेट इनफ्लो देखा गया। जनवरी के दौरान यूरोप में 3.4 बिलियन  डॉलर (+39 टन) का नेट इनफ्लो देखा गया था। हालांकि बीते साल ज्यादातर महीने यूरोप में नेट आउटफ्लो दर्ज किया गया था।

Gold ETF holdings and flows by region (Month ending

इससे पहले तीन वर्ष के लंबे इंतजार के बाद गोल्ड (gold) में 2024 के दौरान एक बार फिर इन्वेस्टमेंट डिमांड में तेजी देखने को मिली। 2020 के बाद पहली बार ग्लोबल लेवल पर गोल्ड ईटीएफ में 2024 के दौरान इनफ्लो यानी निवेश में इजाफा दर्ज किया गया। कैलेंडर ईयर 2024 की बात करें तो गोल्ड ईटीएफ में निवेश में 3.4 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई। हालांकि टोटल होल्डिंग में इस दौरान कमी आई। टोटल होल्डिंग 2024 में 5 साल के सबसे निचले स्तर पर आ गया। बीते साल टोटल होल्डिंग 3,218.8 टन रहा जो 2023 के 3,225.6 टन के मुकाबले 6.8 टन कम है।

वर्ष        गोल्ड ईटीएफ टोटल होल्डिंग (टन) एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) (बिलियन डॉलर)
2024 3,218.8 270.5
2023 3,225.6 214.4 
2022 3,469.8 202.6
2021 3,579.4 209.7
2020 3,768.1 229.3
2019 2,875.6 140.9
2018 2,472 101.9

(Source: World Gold Council)

लेकिन सोने की कीमतों में तेजी और इनफ्लो की वजह से 2024 में गोल्ड ईटीएफ का एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी AUM 2023 के मुकाबले 26 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 271 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। 

Gold ETF holdings and flows by region in 2024

Region AUM
(bn)
Fund Flows
(US$mn)
Holdings
(tonnes)
Demand
(tonnes)
Demand
(% of holdings)
Other 5.4 464.2 64.3 4.7 7.9%
North America 138.5 2,289.2 1,650.5 8.0 0.5%
Europe 108.1 -5,773.6 1,287.6 -97.9 -7.1%
Asia 18.5 6,418.7 216.4 78.4 56.8%
Total 270.5 3,398.5 3,218.8 -6.8 -0.2%
Global inflows/ Positive Demand 59,215.4 180.1 27.6%
Global outflows/ Negative Demand -55,816.9 -186.9 -26.0%

(Source: World Gold Council)

इनफ्लो के मामले में 2024 में एशिया सबसे आगे रहा। एशियाई देशों में इस दौरान  6.4 बिलियन डॉलर का निवेश बढ़ा। नार्थ अमेरिका में भी 2.3 बिलियन डॉलर का इनफ्लो दर्ज किया गया। सालाना आधार पर देखें तो 2020 के बाद पहली बार नार्थ अमेरिकी देशों में निवेश में इजाफा हुआ। लेकिन यूरोप में निवेशक गोल्ड ईटीएफ को लेकर उत्साहित नहीं दिखे। यूरोपीय निवेशकों ने बीते साल गोल्ड ईटीएफ से 5.8 बिलियन डॉलर निकाले। बीते महीने हालांकि यूरोपीय देशों में 0.3 बिलियन डॉलर का इनफ्लो दर्ज किया गया।

महीना     गोल्ड ईटीएफ इनफ्लो/आउटफ्लो  
दिसंबर 2024 +0.8 बिलियन डॉलर (+3.6 टन)
नवंबर 2024 -2.1बिलियन डॉलर (-28.5 टन)
अक्टूबर 2024 +4.3 बिलियन डॉलर (+43.5 टन)
सितंबर 2024 +1.4 बिलियन डॉलर (+18.4 टन)
अगस्त 2024 +2.1 बिलियन डॉलर (+28.5 टन)
जुलाई 2024 +3.6 बिलियन डॉलर (+47.7 टन)
जून 2024 +1.4 बिलियन डॉलर (+17.5 टन)
मई 2024 +0.5 बिलियन डॉलर (+8.2 टन)
अप्रैल 2024 -2.1 बिलियन डॉलर (-32.9 टन)
मार्च 2024 -0.8 बिलियन डॉलर (-13.6 टन)
फरवरी 2024 -2.9 बिलियन डॉलर (-48.7 टन)
जनवरी 2024 -2.8 बिलियन डॉलर (-50.9 टन)

(Source: World Gold Council)

मई  2024 से पहले गोल्ड ईटीएफ पड़ा था सुस्त

मई 2024 से पहले भी लगातार 12 महीने ग्लोबल लेवल पर गोल्ड ईटीएफ में आउटफ्लो देखने को मिला था। मार्च-मई 2023 की अवधि को निकाल दें तो अप्रैल 2022 से इन्वेस्टमेंट डिमांड अप्रैल 2024 तक लगातार नेगेटिव जोन में पड़ी हुई थी। 2020 में गोल्ड ईटीएफ में निवेश 49.4 बिलियन डॉलर (892.1 टन) बढ़ा था। हालांकि उसके बाद 2021 और 2022 में यह क्रमश: 8.9 बिलियन डॉलर (188.8 टन) और 2.9 बिलियन डॉलर (109.5) टन घटा। कैलेंडर ईयर 2023 के दौरान गोल्ड ईटीएफ से कुल 14.7 बिलियन डॉलर (244.2 टन) की निकासी हुई।

वर्ष        गोल्ड ईटीएफ इनफ्लो/आउटफ्लो  
2024 +3.4 बिलियन डॉलर (-6.8 टन)
2023 -14.7 बिलियन डॉलर (-244.2 टन)
2022 -2.9 बिलियन डॉलर (-109.5)
2021 -8.9 बिलियन डॉलर (-188.8 टन)
2020 +49.4 बिलियन डॉलर (+892.1 टन)
2019 +19.6 बिलियन डॉलर (+403.6 टन)
2018 +3.9 बिलियन डॉलर (+70.2 टन)

(Source: World Gold Council)

गोल्ड के लिए शानदार रहा 2024 

गोल्ड के लिए 2024 शानदार रहा। बीते वर्ष न सिर्फ सोने का प्रदर्शन पिछले 14 वर्षों में यानी 2010 के बाद सबसे बेहतर रहा बल्कि कई ट्रेंड भी बनते दिखे। सोने की बेंचमार्क ग्लोबल कीमतों ने 2024 में 40 दफे न्यू ऑल टाइम हाई बनाया। जियो-पॉलिटिकल टेंशन, सेंट्रल बैंकों की खरीदारी, इन्वेस्टमेंट यानी ईटीएफ (ETF) डिमांड में तेजी और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच सोने की कीमतों में 2024 में 27 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई।

गोल्ड ने 2024 में सभी एसेट क्लास को छोड़ा पीछे

 

chart 1

 

(Source: World Gold Council)

 

 

 

First Published - March 11, 2025 | 1:45 PM IST

संबंधित पोस्ट