facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

अगले हफ्ते Stock Split करने जा रही ये कंपनी, 1 के बदले मिलेंगे 10 शेयर, निवेशकों के पास जबरदस्त मौका

Advertisement

स्टॉक स्प्लिट का मतलब है कि एक बड़े मूल्य वाले शेयर को छोटे हिस्सों में बांटा जाता है, जिससे ज्यादा लोगों के लिए उसमें निवेश करना आसान हो जाता है।

Last Updated- April 04, 2025 | 6:30 PM IST
stock split

Pervasive Commodities Ltd ने अपने निवेशकों को तोहफा देते हुए स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) करने का ऐलान किया है। इसके लिए 7 अप्रैल 2025 (सोमवार) को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। यानी, इस तारीख तक जिनके पास कंपनी के शेयर होंगे, वे इस बदलाव का फायदा उठा सकेंगे।

क्या होता है स्टॉक स्प्लिट?

स्टॉक स्प्लिट का मतलब है कि एक बड़े मूल्य वाले शेयर को छोटे हिस्सों में बांटा जाता है, जिससे ज्यादा लोगों के लिए उसमें निवेश करना आसान हो जाता है। Pervasive Commodities Ltd ने फैसला किया है कि 1 शेयर (₹10 फेस वैल्यू) को तोड़कर 10 शेयर (₹1 फेस वैल्यू) में बदला जाएगा। यानी, अगर आपके पास अभी 1 शेयर है, तो रिकॉर्ड डेट के बाद आपके पास 10 शेयर हो जाएंगे। हालांकि, आपके कुल निवेश की कीमत वही रहेगी।

निवेशकों को क्या फायदा होगा?

स्टॉक स्प्लिट से छोटे निवेशकों के लिए शेयर खरीदना आसान हो जाता है, क्योंकि शेयर की कीमत कम हो जाती है। साथ ही, शेयर की तरलता (liquidity) बढ़ने से इसकी खरीद-फरोख्त ज्यादा होती है। आमतौर पर, जब कोई कंपनी स्टॉक स्प्लिट की घोषणा करती है, तो निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ती है और शेयर की मांग बढ़ने से इसमें तेजी भी आ सकती है।

7 अप्रैल से पहले क्या करें?

अगर आप Pervasive Commodities Ltd के निवेशक हैं या इसमें निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। 7 अप्रैल 2025 तक जिनके पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें स्टॉक स्प्लिट का सीधा फायदा मिलेगा।

Advertisement
First Published - April 4, 2025 | 6:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement