facebookmetapixel
Advertisement
गिफ्ट सिटी से कर करेंगे गोल्ड में निवेश, ​गिफ्ट सिटी से पहला गोल्ड फंड लॉन्चसेना की बढ़ेगी ताकत: सरकार ने ₹52,000 करोड़ के रक्षा सौदे को दी मंजूरी, मिलेंगे घातक हथियारUS में ब्याज दरों पर सेंटीमेंट बदला, क्या सोना ₹1.5 लाख और चांदी ₹2.5 लाख के पार जाएंगे?Explainer: अगर कंपनी दिवालिया हो जाए, तो क्या डूब जाएगा PF, पेंशन और ग्रेच्युटी? जानें कानूनी अधिकारचीन पर बदला भारत का रुख? 4 कंपनियों को सरकारी टेंडर में बोली लगाने की मिली इजाजतHCLTech को मिला 10,830 करोड़ रुपये का बड़ा AI कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 4% से ज्यादा उछलारिमोट से ई-रिक्शा बंद होने का खतरा! सरकार ने ऐप स्टोर से हटाए 2 संदिग्ध चीनी ऐपPersonal Loan से पहले तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स, वरना पहली बार में ही रिजेक्ट हो सकता है आवेदनNifty 50 की हर कंपनी में बराबर निवेश का मौका, Axis MF के नए फंड में ₹100 से शुरुआतCoca-Cola की भारतीय कंपनी ला सकती है IPO, ₹9,500 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्ट

IPO लाने की तैयारी कर रही ये तीन कंपनियां, SEBI के पास जमा कराए ड्राफ्ट पेपर

Advertisement

SEBI के पास 28 और 29 सितंबर को दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, इन कंपनियों के शेयर BSE और NSE पर सूचीबद्ध किए जाएंगे।

Last Updated- October 04, 2023 | 9:37 PM IST
IGI IPO

तीन कंपनियों- इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड, विभोर स्टील ट्यूब्स लिमिटेड और सरस्वती साड़ी डिपो लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के माध्यम से धन जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास दस्तावेजों का मसौदा जमा कराया है।

तीनों कंपनियों के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे

सेबी के पास 28 और 29 सितंबर को दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, इन कंपनियों के शेयर BSE और NSE पर सूचीबद्ध किए जाएंगे। इंडो फार्म इक्विपमेंट के प्रस्तावित IPO में 1.05 करोड़ नए इक्विटी शेयर और 35 लाख शेयर बिक्री पेशकश (OFS) के तहत प्रवर्तक रणबीर सिंह खड़वालिया की ओर से पेश किए जाएंगे। इंडो फार्म इक्विपमेंट ट्रैक्टर, क्रेन और अन्य कृषि उपकरण का विनिर्माण करती है।

Also read: Digikore IPO Listing : VFX कंपनी की शानदार शुरुआत, लिस्टिंग के बाद निवेशकों को हुआ तगड़ा मुनाफा

विभोर स्टील ट्यूब्स की IPO से 66.47 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

विभोर स्टील ट्यूब्स का IPO पूरी तरह से 66.47 करोड़ नए इक्विटी शेयरों का है। यह कंपनी इस्पात के पाइप और ट्यूब का विनिर्माण, निर्यात और आपूर्ति करने के साथ-साथ भारी इंजीनियरिंग उद्योग में सक्रिय है।

सरस्वती साड़ी डिपो का IPO 72.45 लाख नए शेयरों का होगा। इसमें 35.55 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) भी शामिल है। OFS में शेयर बेचने वालों में तेजस दुल्हनी, अमर दुल्हनी, शेवाक्रम दुल्हनी, सुजनदास दुल्हनी, तुषार दुल्हनी और निखिल दुल्हनी हैं।

Advertisement
First Published - October 4, 2023 | 5:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement