facebookmetapixel
Advertisement
BlaBlaCar से सफर करना कानूनी है या गैरकानूनी? जानिए भारत में Carpooling का पूरा सचव्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त, मेटा अधिकारियों और IT मंत्रालय के बीच हुई बड़ी बैठकजमीन-मकान खरीदने वाले दें ध्यान! सिर्फ प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री ही काफी नहीं, जानें म्यूटेशन भी क्यों है जरूरी?गिफ्ट सिटी से कर करेंगे गोल्ड में निवेश, ​गिफ्ट सिटी से पहला गोल्ड फंड लॉन्चसेना की बढ़ेगी ताकत: सरकार ने ₹52,000 करोड़ के रक्षा सौदे को दी मंजूरी, मिलेंगे घातक हथियारUS में ब्याज दरों पर सेंटीमेंट बदला, क्या सोना ₹1.5 लाख और चांदी ₹2.5 लाख के पार जाएंगे?Explainer: अगर कंपनी दिवालिया हो जाए, तो क्या डूब जाएगा PF, पेंशन और ग्रेच्युटी? जानें कानूनी अधिकारचीन पर बदला भारत का रुख? 4 कंपनियों को सरकारी टेंडर में बोली लगाने की मिली इजाजतHCLTech को मिला 10,830 करोड़ रुपये का बड़ा AI कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 4% से ज्यादा उछलारिमोट से ई-रिक्शा बंद होने का खतरा! सरकार ने ऐप स्टोर से हटाए 2 संदिग्ध चीनी ऐप

गिफ्ट सिटी से अब सोने में निवेश का मौका, लॉन्च हुआ पहला फिजिकल कमोडिटी गोल्ड फंड

Advertisement

यह गिफ्ट सिटी का पहला फिजिकल कमोडिटी फंड भी है। 95% पैसा फिजिकल गोल्ड में होगा निवेश, हर हफ्ते निवेश और ए​क्जिट सुविधा भी मिलेगी

Last Updated- July 03, 2026 | 8:00 PM IST
Gold investment
representative image

भारत के प्रमुख फाइनेंशियल सेंटर गिफ्ट सिटी से अब गोल्ड में निवेश किया जा सकेगा। इस सिटी में काम करने वाली फंड मैनेजमेंट कंपनी अर्थ भारत इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स आईएफएससी एलएलपी ने अर्थ भारत फिनमेट फिजिकल गोल्ड फंड लॉन्च किया है। यह गिफ्ट सिटी का पहला फिजिकल कमोडिटी फंड और वहीं से लॉन्च होने वाला पहला गोल्ड फंड है।

यह गिफ्ट सिटी इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर्स अथॉरिटी (IFSCA) की मंजूरी पाने वाला पहला गोल्ड फंड भी है। जनवरी 2026 से IFSCA द्वारा कमोडिटी ट्रेडिंग को वित्तीय उत्पाद का दर्जा दिए जाने के बाद यह पहला ऐसा फंड है, जिसे नए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क के तहत लॉन्च किया गया है। इसे गिफ्ट सिटी के वित्तीय बाजार के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

95% पैसा फिजिकल गोल्ड में होगा निवेश

इस फंड का मकसद इंटरनेशनल स्पॉट गोल्ड की कीमतों को बेहद कम ट्रैकिंग एरर के साथ फॉलो करना है। इसके लिए फंड अपनी कम से कम 95% राशि लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) के मानकों वाले गोल्ड बार में निवेश करेगा, जिनकी ट्रेडिंग गिफ्ट सिटी स्थित इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज (IIBX) पर होती है। IIBX, एनएसई, एनएसडीएल, सीडीएसएल, एमसीएक्स और बीएसई की एक सहायक कंपनी का ज्वॉइंट वेंचर है।

हर हफ्ते निवेश और ए​क्जिट सुविधा

इस फंड में निवेशक हर हफ्ते निवेश और पैसा निकालने की सुविधा पा सकेंगे। फिजिकल कमोडिटी आधारित फंड होने के बावजूद इसमें अच्छी लिक्विडिटी मिलेगी, जो आमतौर पर ऐसे फंडों में कम देखने को मिलती है। इसके अलावा अर्थ भारत फिनमेट फिजिकल गोल्ड फंड का टोटल एक्सपेंस रेश्यो सिर्फ 0.65% सालाना है, जो काफी प्रतिस्पर्धी माना जाता है।

यूनिक रिडेम्प्शन फैसिलिटी

अर्थ भारत इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स आईएफएससी एलएलपी के मैनेजिंग पार्टनर सचिन सावरिकर ने कहा कि हमारा फंड ऐसे फिजिकल गोल्ड में निवेश करेगा, जिसे गिफ्ट सिटी में स्थित इंडिया इंटरनेशनल डिपॉजिटरी आईएफएससी (IIDI) के इंश्योर्ड वॉल्ट्स में सुरक्षित रखा जाएगा। ये वॉल्ट्स IFSCA के नियमन के तहत आते हैं।”

उन्होंने कहा ” खास बात यह है कि जब निवेशक अपने यूनिट रिडीम करेंगे, तो उनके पास दो विकल्प होंगे। वे चाहें तो सर्टिफाइड फिजिकल गोल्ड बार ले सकते हैं या फिर उसके बराबर कैश प्राप्त कर सकते हैं।”

Also Read | US में ब्याज दरों पर सेंटीमेंट बदला, क्या सोना ₹1.5 लाख और चांदी ₹2.5 लाख के पार जाएंगे?

निवेश में बेहतर डाइवर्सिफिकेशन 

यह फंड आईआईडीआई के इंश्योर्ड और IFSCA द्वारा रेगुलेटेड वॉल्ट्स का उपयोग करेगा। इससे निवेशकों के सोने को पश्चिमी देशों के कस्टोडियन नेटवर्क से अलग और सुरक्षित तरीके से रखा जाएगा। जिससे उनके निवेश में बेहतर डाइवर्सिफिकेशन मिलेगा।

फिनमेट के पास ग्लोबल बुलियन मार्केट का लंबा अनुभव है। यह कंपनी फंड को आईआईबीएक्स पर गोल्ड ट्रेडिंग, एलबीएमए के गोल्ड प्राइस और दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों की गतिविधियों से जुड़ी सलाह देगी। यह योजना निवेशकों को हर हफ्ते निवेश और पैसा निकालने की सुविधा देगी यानी उन्हें अच्छी लिक्विडिटी के साथ-साथ संस्थागत स्तर की सुरक्षा भी मिलेगी।

Advertisement
First Published - July 3, 2026 | 5:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement