facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

₹110 प्रति शेयर तक डिविडेंड का मौका! 20 फरवरी को एक्स-डिविडेंड होंगी ये 5 कंपनियां

Advertisement

20 फरवरी को IRCTC, P&G Hygiene, ESAB India समेत 5 कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे

Last Updated- February 19, 2025 | 3:28 PM IST
Dividend Stock

अगर आप उन निवेशकों में से हैं जो डिविडेंड से कमाई करने का मौका तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC), प्रॉक्टर एंड गैम्बल हाइजीन एंड हेल्थ केयर, ESAB इंडिया, AVT नेचुरल प्रोडक्ट्स और शिवालिक बायमेटल कंट्रोल्स ने अपने शेयरधारकों के लिए शानदार अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। यही वजह है कि बुधवार के कारोबार में इन कंपनियों के शेयर सुर्खियों में रहे।

20 फरवरी को होगा बड़ा बदलाव

इन पांच कंपनियों के शेयर 20 फरवरी 2025 को एक्स-डिविडेंड होंगे। यानी, अगर आप इन कंपनियों का डिविडेंड पाना चाहते हैं, तो आपको 19 फरवरी तक इनके शेयर खरीदने होंगे। रिकॉर्ड डेट भी 20 फरवरी ही रखी गई है, जिसका मतलब है कि इसी दिन यह तय होगा कि किन निवेशकों को डिविडेंड मिलेगा।

कौन कितने का दे रहा है डिविडेंड?

अब सबसे मजेदार सवाल – किस कंपनी का डिविडेंड कितना है? आइए जानते हैं:

P&G Hygiene – ₹110 प्रति शेयर
ESAB India – ₹23 प्रति शेयर
IRCTC – ₹3 प्रति शेयर
AVT Natural Products – ₹0.30 प्रति शेयर
Shivalik Bimetal Controls – ₹1.20 प्रति शेयर

एक्स-डिविडेंड डेट और रिकॉर्ड डेट में क्या फर्क है?

अगर आपको डिविडेंड चाहिए, तो दो चीजें समझना जरूरी है:

एक्स-डिविडेंड डेट – जिस दिन से स्टॉक बिना डिविडेंड के ट्रेड होता है। मतलब, अगर आपको डिविडेंड चाहिए तो एक्स-डिविडेंड डेट से पहले शेयर खरीदना होगा।
रिकॉर्ड डेट – जिस दिन कंपनी फाइनल लिस्ट बनाती है कि किन निवेशकों को डिविडेंड मिलेगा।

Advertisement
First Published - February 19, 2025 | 3:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement