facebookmetapixel
Advertisement
बड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डरएक शेयर पर ₹75 का डिविडेंड! इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेउत्तर-पश्चिम भारत की तरफ तेजी से बढ़ा मानसून, अगले 4 दिनों में इन राज्यों को पूरी तरह भिगोने की तैयारीE20 फ्यूल से गाड़ी का इंजन खराब होगा और माइलेज कम मिलेगा? इस मुद्दे पर ऑटो दिग्गजों ने रखा अपना पक्षकिसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

नतीजे बताएंगे बाजार की हवा

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 7:13 PM IST

पिछले हफ्ते बढ़ती महंगाई दर के साथ बाजार की चिंता और कंपनियों की कमाई में कमी की आशंका से सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा गिरकर 15,343 अंकों पर आ गया।


इंडेक्स इसके पहले के हफ्ते की बढ़त को बरकरार नहीं रख सका और जैसे जैसे हफ्ता बढ़ा, मंदड़ियों ने बाजार को चपेट में ले लिया। इस दौरान बीएचईएल को सबसे ज्यादा 22 फीसदी का नुकसान हुआ और ये स्टॉक गिरकर 2092 पर आ गया। एल ऐंड टी, एचडीएफसी, महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा, डीएलएफ और रिलायंस एनर्जी भी 12-15 फीसदी के बीच कमजोर पड़ गईं। सत्यम और रैनबैक्सी 4-4 फीसदी चढ़कर बंद हुए।


फिलहाल बाजार का रुख टेक्निकल्स की अपेक्षा कंपनियों के आने वाले आंकडों पर निर्भर करेगा। इस हफ्ते कंपनियों के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। महंगाई को रोकने के लिए सरकार व रिजर्व बैंक के कदमों से भी बहुत कुछ तय होगा।


टेक्निकली पिछले हफ्ते बाजार नीचे में 15,300 तक पहुंचा था और इसका सपोर्ट 15,100 पर और इसके बाद 14,670 अंकों पर देखा जा रहा था। अगर बाजार 14,670 पर पहुंच जाता है तो फिर इसके और नीचे 14200-13200 के स्तरों तक जाने की आशंका बनती है।इस हफ्ते सेंसेक्स को 14,985-14,875-14,760 पर  सपोर्ट मिलने की उम्मीद है जबकि रेसिस्टेंस 15,700-15,810-15,925 पर देखा जा रहा है।


निफ्टी भी 318 अंकों की रेंज में कारोबार करने के बाद 295 अंक गिरकर 4647 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी के 4500-5000 के बीच कारोबार करने की उम्मीद है, जबकि ऊपर में या फिर नीचे में कोई ब्रेकआउट नहीं आता है। बाजार के सीमित दायरे में होने से संकेत मिलता है कि बाजार में ब्रेकआउट जल्दी ही आएगा। इस महीने इंडेक्स 4270-5200 के बीच कारोबार कर सकता है।

Advertisement
First Published - April 7, 2008 | 12:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement