घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार के दिन भी में तेजी का दौर जारी रहा। 50 कंपनियों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 12.25 अंको की बढ़ोतरी के साथ 17,956.50 पर बंद हुआ यानी निफ्टी-50 में कुल 0.07 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
30 कंपनियों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स में 37.87 अंको की बढ़ोतरी दर्ज की गई यानी सेंसेक्स मे कुल 0.06 फीसदी की बढोतरी देखी गई। जिससे सेंसेक्स 60,298 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ।
बैंक निफ्टी में 194.45 अंको की वृद्धि हुई। इसमें कुल बढ़ोतरी 0.49 फीसदी की हुई। जिससे बैंक निफ्टी 39,656.15 के स्तर पर बंद हुआ।
अदाणी पोर्ट, एशियनपेंट, भारतीएयरटेल, सिप्ला, आयशर मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक बैंक, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के शेयरों में तेजी देखी गई।
वही यूपीएल, विप्रो, टाइटन, सनफार्मा, रिलायंस, ओनजीसी, एनटीपीसी, नेस्लेइंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, हिंडालकों, एक्सिस बैंक टीसीएस, टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।