घरेलू शेयर बाजार में आज शुक्रवार को शेयर मार्केट में तेजी देखी गई।
30 कंपनियों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स में 104.92 अंको की बढ़ोतरी दर्ज की गई यानी सेंसेक्स मे कुल 0.18 फीसदी की तेजी देखी गई। जिससे सेंसेक्स 59,793.14 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ।
50 कंपनियों पर आधारित सूचकांक निफ्टी में 34.60 अंको की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिससे निफ्टी 17,833.35 पर पहुंचकर बंद हुआ यानी निफ्टी-50 में कुल 0.19 फीसदी की तेजी देखी गई।
बैंक निफ्टी में भी तेजी बनी रही। बैंक निफ्टी 206.75 अंको की उछाल के साथ बंद हुआ। जिससे बैंक निफ्टी बढ़कर 40,415.70 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मारुति, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, विप्रो और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे।
दूसरी तरफ अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फाइनेंस के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
वहीं, यूरोप के प्रमुख बाजारों में तेजी का रुख था।
अमेरिकी शेयर बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त में बंद हुए। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.73 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 90.69 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 2,913.09 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।