facebookmetapixel
Advertisement
ग्रेड-ए मॉल स्पेस की किल्लत, सप्लाई से 4.5 गुना ज्यादा लीजिंग; क्या डेवलपर्स के लिए है मौका?Propshop Events & Exhibitions IPO: आज से खुला ₹29 करोड़ का SME IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी बातेंशांतिपूर्ण प्रदर्शन संरक्षित अधिकार, लेकिन आंदोलन के नाम पर पुलिस लाठीचार्ज सही नहीं: SCईरान-अमेरिका तनाव कम होने का असर! BPCL, HPCL और IOC के शेयरों में आई तेजी35% तक रिटर्न के लिए इन 7 स्टॉक्स पर BUY रेटिंग, ब्रोकरेज की सलाह- लॉन्ग टर्म रखें नजरियाEV बढ़ेंगे तो किन Power Stocks की चमकेगी किस्मत? NTPC और CG Power पर ब्रोकरेज की रायकेनरा बैंक का Q1 मुनाफा ₹4,856 करोड़, NPA में आया सुधार; शेयर में 3% की जोरदार तेजीForeign Assets वाले सावधान! ITR में गलत एक्सचेंज रेट डालने पर फंस सकते हैं, टैक्स एक्सपर्ट ने दी चेतावनीITR Deadline 2026: क्या 31 जुलाई के बाद बढ़ेगी आखिरी तारीख? सरकार ने दे दिए संकेतअब सिर्फ चाय नहीं बेच रही Tata Consumer! ये 4 कारोबार बन रहे कमाई का नया इंजन

IPO प्राइस से नीचे फिसला टाटा कैपिटल, एक्सपर्ट ने बताई आगे की ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी

Advertisement

मई महीने में अब तक टाटा कैपिटल का शेयर करीब 10 प्रतिशत टूट चुका है। वहीं जनवरी 2026 में बने अपने रिकॉर्ड हाई 367 रुपये के मुकाबले शेयर करीब 18 प्रतिशत नीचे आ चुका है

Last Updated- May 21, 2026 | 3:52 PM IST
Tata Capital

Tata Capital Share Price: टाटा ग्रुप की वित्तीय सेवाओं वाली कंपनी टाटा कैपिटल का शेयर इन दिनों लगातार दबाव में नजर आ रहा है। गुरुवार के कारोबार में शेयर करीब 299 रुपये के आसपास ट्रेड करता दिखा, जो इसके अब तक के सबसे निचले स्तर के बेहद करीब है। कारोबार के दौरान शेयर ने 304 रुपये का हाई और 298.70 रुपये का लो बनाया। इससे पहले बुधवार को शेयर 298 रुपये तक फिसल गया था, जो इसका रिकॉर्ड लो लेवल है।

मई महीने में अब तक टाटा कैपिटल का शेयर करीब 10 प्रतिशत टूट चुका है। वहीं जनवरी 2026 में बने अपने रिकॉर्ड हाई 367 रुपये के मुकाबले शेयर करीब 18 प्रतिशत नीचे आ चुका है। फिलहाल शेयर अपने IPO प्राइस 326 रुपये से भी करीब 8 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा है।

टाटा ग्रुप की यह NBFC कंपनी अक्टूबर 2025 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। हालांकि IPO को निवेशकों से बहुत ज्यादा मजबूत रिस्पॉन्स नहीं मिला था और यह करीब 2 गुना ही सब्सक्राइब हुआ था।

तिमाही नतीजों में दिखी मजबूत कमाई

शेयर में कमजोरी के बावजूद कंपनी के मार्च तिमाही नतीजे मजबूत रहे हैं। FY26 की चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 43 प्रतिशत बढ़कर 1,502 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं कंपनी की कुल आय 9 प्रतिशत बढ़कर 8,160 करोड़ रुपये रही।

कंपनी की Net Interest Income यानी NII में भी 28 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी हुई और यह 3,127 करोड़ रुपये पहुंच गई। इसके अलावा कंपनी का Assets Under Management यानी AUM भी 20 प्रतिशत बढ़कर 2.77 लाख करोड़ रुपये हो गया।

Also Read | Bosch ने दिया ₹270 प्रति शेयर डिविडेंड, मजबूत तिमाही नतीजों के बाद निवेशकों की नजर

कंपनी ने 22 मई को मुंबई में एनालिस्ट और इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के साथ मीटिंग भी तय की है। बाजार की नजर अब इस बैठक पर बनी हुई है।

ब्रोकरेज अब भी शेयर पर बुलिश

हालांकि शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन कई ब्रोकरेज हाउसेज अब भी इस स्टॉक पर भरोसा जता रहे हैं। ब्रोकरेज फर्मों ने शेयर पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है और करीब 400 रुपये तक का टारगेट प्राइस दिया है। मौजूदा स्तर से यह करीब 34 प्रतिशत संभावित तेजी दिखाता है।

टेक्निकल चार्ट क्या संकेत दे रहे हैं?

Tata Capital share price

SAMCO Securities के टेक्निकल एनालिस्ट ओम मेहरा के मुताबिक टाटा कैपिटल का शेयर लगातार नीचे की ओर फिसल रहा है, लेकिन अब यह 298 से 300 रुपये के अहम सपोर्ट जोन के करीब पहुंच गया है। उनका कहना है कि फरवरी 2026 में 365 रुपये के हाई के बाद से शेयर लगातार लोअर हाई बना रहा है, यानी हर उछाल के बाद इसमें फिर बिकवाली देखने को मिल रही है।

टेक्निकल इंडिकेटर्स भी अभी कमजोरी का संकेत दे रहे हैं। RSI करीब 33 पर पहुंच गया है, जो ओवरसोल्ड जोन के करीब माना जाता है। वहीं MACD भी अभी नेगेटिव ट्रेंड दिखा रहा है। एनालिस्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में 295 से 290 रुपये का स्तर काफी अहम रहेगा। अगर शेयर इस सपोर्ट के ऊपर टिकता है तो इसमें थोड़ी रिकवरी देखने को मिल सकती है। लेकिन अगर शेयर 298 रुपये के नीचे लगातार बंद होता है, तो कमजोरी और बढ़ सकती है।

वहीं ऊपर की तरफ मजबूती लौटाने के लिए शेयर को पहले 308 से 310 रुपये का स्तर पार करना होगा। इसके बाद 320 रुपये के ऊपर जाने पर ही शेयर में मजबूत रिकवरी के संकेत मिल सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)

Advertisement
First Published - May 21, 2026 | 3:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement